उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन फॉर्म, सूची, sspy.up.gov.in Status

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार समाज के हर वर्ग/ तबके के लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं शुरू करती ही रहती है। आज हम आपको एक इसी ही योजना के बारे में बताने जा रहें हैं। इस स्कीम का नाम निराश्रित महिला पेंशन या विधवा पेंशन योजना है। विधवा पेंशन योजना 2023 गरीबी रेखा के नीचे गुजर-बसर कर रही 18 से 60 साल उम्र की निराश्रित विधवाओं को दी जाती है। उत्तर प्रदेश सरकार ने विधवा महिलाओं की मदद करने के लिए इस पेंशन की राशि में समय-समय में बढ़ोतरी भी करती रहती है। इस योजना के तहत जीवन-यापन में सहयोग के लिए सरकार द्वारा विधवा महिलाओं को हर महीने 300 से 500 रुपये तक की राशि दी जाती है।

UP विधवा पेंशन योजना 2023-24

यूपी विधवा पेंशन योजना एक समाज कल्याणकारी योजना है, जिसके अंतर्गत राज्य के 18 से 60 साल उम्र की निराश्रित विधवाओं को मासिक पेंशन दी जाती है। जिससे वो अपना गुजर-बसर कर सके। इस योजना में उत्तर प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार से भी मदद मिलती है। इस योजना के तहत पात्र महिला ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना से गरीब विधवा महिलाओं को काफी राहत मिली है। यहाँ हम आपको उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना 2023 के बारे में पूरी जानकारी प्रदान कर रहे है।

UP Vidhwa Pension Yojana- Highlights

योजना का नाम विधवा पेंशन योजना
शुरू किया गया उत्तरप्रदेश सरकार
लाभार्थी  राज्य की विधवा महिलाएं
उद्देश्य विधवाओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना
आयु सीमा 18 से 60 वर्ष की विधवा
सहायता राशि 1000 /- रू
टोल फ्री नंबर 18004190001
आवेदन वेबसाइट sspy-up.gov.in

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना 2023 की जानकारी

जैसे कि हमने आपको ऊपर बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार राज्य की सभी विधवा व निराश्रित महिलाओं को 300 से 500 रुपये तक की मासिक पेंशन प्रदान कर रही है। योजना का उद्देश्य उत्तर प्रदेश की सभी निराश्रित विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इसलिए इस नाम “निराश्रित महिला पेंशन योजना” रखा गया है। इससे पहले इस योजना को इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के नाम से जाना जाता था। उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि राज्य की सभी विधवा या निराश्रित महिलाओं को इस पेंशन योजना के तहत कवर किया जाये। इसके लिए सरकार ने एक आधिकारिक वेबसाइट भी लॉन्च की है। जिसकी मदद से विधवा महिला को किसी ऑफिस के चक्कर नहीं काटने होंगे। अब पात्र महिला ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से योजना हेतु पंजीयन कर सकती है। विधवा पेंशन योजना के तहत क्या पात्रता है और कौन-कौन इस योजना का लाभ उठा सकता है, इसकी जानकारी नीचे दी गयी है।

UP Vidhwa Pension Yojana 2023 के उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गयी इस विधवा पेंशन योजना के तहत उन सभी महिलाओं को पेंशन का लाभ मिलेगा, जो विधवा और जरूरतमंद हैं। यह एक महत्वाकांक्षी पेंशन योजना है जो यूपी के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विधवा महिलाओं के सामाजिक कल्याण के लिए शुरू की गई है। तो सभी पात्र और जरूरतमंद महिलाओं को Widow Pension Scheme का लाभ प्राप्त करना के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करना होगा। बाकी सभी विवरण जैसे उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना पात्रता मानदंड, यूपी निराश्रित महिला पेंशन योजना ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि, जरूरी दस्तावेज, आधिकारिक लिंक, यूपी विधवा महिला पेंशन स्थिति जाँच, UP Vidhwa Pension Yojana List आदि का उल्लेख ऑफिसियल वेबसाइट sspy-up.gov.in पर है। 

Widow Pension Scheme UP का लाभ कौन उठा सकता है?

यूपी सरकार ने विधवा पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ पात्रता शर्ते रखी है, जो निम्न प्रकार से है:

  • विधवा महिला उत्तर प्रदेश की मूल या स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिला की उम्र 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
  • केवल उत्तर प्रदेश की विधवा महिलाएं ही इस योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं।
  • अगर पति की मौत के बाद, आवेदक ने दोबारा विवाह किया है तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • आवेदक को यूपी वृद्धा पेंशन योजना जैसी अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ पहले से प्राप्त नहीं हो।
  • विधवा महिला के बच्चे बालिग न हों, बालिग है तो भरण-पोषण करने में समर्थ न हों।

यूपी निराश्रित महिला पेंशन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी है?

  1. नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, इसे JPEG फॉर्मेट में होना चाहिए। (Size 20 KB)
  2. जन्म प्रमाणपत्र या आयु प्रमाणपत्र (Age Certificate)
  3. पति की मृत्यु का प्रमाणपत्र (Death Certificate)
  4. आय प्रमाण-पत्र (Income Certificate)
  5. बैंक खाता पासबुक की प्रथम पेज की फोटोकॉपी

Uttar Pradesh Vidhwa Pension Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना बहुत आसान है। इसके लिए आवेदकों को यूपी सामाजिक सुरक्षा पेंशन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट में जाके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको UP Social Security Pension Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट https://sspy-up.gov.in/ पर जाना होगा। उसके बाद, आपके सामने नीचे इमेज अनुसार वेब होमपेज खुल जायेगा।UP Vidhwa Pension Yojana - SSY Portal
  • वेब होमपेज पर आपको ‘निराश्रित महिला पेंशन’ लिंक दिखाई देगा, इस लिंक पर क्लिक कर दें। UP Widow Pension Apply Online
  • उसके बाद, ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपकी सामने महिला कल्याण विभाग, पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन हेतु आवेदन-पत्र खुलेगा, जैसे नीचे इमेज में दर्शाया गया है:UP Vidhwa Pension Yojana Online Application Form
  • इस निराश्रित महिला पेंशन योजना एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, बैंक का विवरण, आय का विवरण और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

अंत में, स्वघोषणा पत्र को भर कर फॉर्म को ऑनलाइन ‘Submit’ कर दें। इस तरह से आप उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हो। अधिक जानकारी के लिए योजना के दिशा-निर्देश को ध्यानपूर्वक पढ़ें। 

कृपया ध्यान दे – सभी महिलाओँ को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद, उसकी एक कॉपी डीएसडब्लूओ/डीपीओ/ डीएचडब्ल्यूओ कार्यालय मे एक माह के अंदर जमा करना होगा। इसके बाद ही आपको UP Vidhwa Pension Yojana 2023 के तहत मासिक रूप से पेंशन दी जाएगी।

यूपी विधवा निराश्रित महिला पेंशन योजना लाभार्थी सूची 2023

UP Vidhwa Pension Yojana 2023 Beneficiary List – यदि आप भी यूपी विधवा पेंशन में अपने नाम की जाँच करना चाहते है तथा विधवा निराश्रित महिला पेंशन योजना के आवेदन पत्र की ऑनलाइन स्थिति जांचना चाहते हैं तो नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सर्वप्रथम आपको यूपी सामाजिक सुरक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. उसके बाद, पेंशनर सूची सेक्शन में आपको जिस वर्ष की Pensioner List देखनी हो उसका चयन करें। UP Vidhwa Pension List In Hindi
  3. इसके बाद, आपके सामने जिलेवार कुल लाभार्थी जिनकी पेंशन जारी की गई है (वित्तीय वर्ष 2020-21) की सूची खुल जाएगी।
  4. यहाँ पर आप विधवा पेंशन: जनपद वार सारांश की पूरी लिस्ट देख सकते हैं।

UP Vidhwa Pension Yojana 2023 Status Check

  • उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना 2023 आवेदन की स्थिति देखने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर User Login करना होगा। अगर आप पहले से पंजीकृत यूजर नहीं है तो पहले ऑनलाइन पंजीकरण करें।
  • इसके बाद, आपको “आवेदन की स्थिति” के लिंक पर क्लिक करें। UP Widow Pension Application Status Check
  • अगले वेब पेज पर आपको “Step 1 – पासवर्ड बनाने हेतु पंजीकरण करें” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद, आपको निम्न विवरणों को भरना होगा, जैसे की-
    • Scheme Name: Widow Pension Scheme को चुने।
    • Application/ Registration No: अपने आवेदन पत्र की संख्या को भरे।
    • Bank Account No: अपने बैंक अकाउंट संख्या को भरे।
    • Verify: ऊपर दिख रहे कोड को भरे।

सभी विवरणों को सही से भरने के बाद, आपको “Submit” बटन पर क्लिक करना होगा। फिर आपको “Step 2 – आवेदन की स्थिति जानने हेतु लॉगिन करें” के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद, आपको निम्नलिखित विकल्पों को भरना होगा, जैसे की-

  1. Application/ Registration No: आवेदन पत्र की संख्या को भरे।
  2. Enter Password: अपने पासवर्ड को भरे जो अपने स्टेप-1 को पूरा करते समय बनाया है।

इसके बाद, आप आसानी से अपने आवेदन पत्र की स्थिति (Application Status) की जाँच कर सकते है।

निराश्रित महिला वितरण सारांश (वित्त-वर्ष 2020-21)

क़्वार्टर (1) क़्वार्टर (2) क़्वार्टर (3) क़्वार्टर (4) कुल योग
लभार्थियो की संख्या कुल हस्तान्तरित धनराशि (करोड़ में) लभार्थियो की संख्या कुल हस्तान्तरित धनराशि (करोड़ में) लभार्थियो की संख्या कुल हस्तान्तरित धनराशि (करोड़ में) लभार्थियो की संख्या कुल हस्तान्तरित धनराशि (करोड़ में) कुल हस्तान्तरित धनराशि (करोड़ में)
26,06,213 651.00 27,46,094 435.00 27,95,373 425.00 1,511

सामाजिक सुरक्षा पेंशन टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर: 1800-419-0001

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गयी अन्य योजनाओं की सूची 2023

Tags related to this article
Categories related to this article
Uncategorized

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top