Rajasthan Shala Darpan Online Registration | शाला दर्पण राजस्थान रजिस्ट्रेशन व लॉगिन | rajshaladarpan.nic.in Portal | शाला दर्पण राजस्थान ऑनलाइन फॉर्म | Shala Darpan Rajasthan Application Form PDF
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कि सरकार द्वारा बच्चों की पढ़ाई में सुधार करने को लेकर कई सारी नई-नई योजनाएं तथा पोर्टल लॉन्च किए जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक पोर्टल से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं, जिसका नाम “शाला दर्पण राजस्थान” है। इस लेख को पढ़कर आपको इस पोर्टल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। जैसे कि शाला दर्पण राजस्थान क्या है? इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, आवेदन/ पंजीकरण प्रक्रिया, स्टूडेंट डिटेल, टीचर डिटेल, हेल्पलाइन नंबर आदि। यदि आप Rajasthan Shala Darpan Portal से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप से निवेदन है कि इस लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ें।
Rajasthan Shala Darpan 2023
Shala Darpan Portal के माध्यम से राजस्थान के छात्रों से संबंधित सभी जानकारी उनके माता-पिता प्राप्त कर सकते हैं। यह पोर्टल राजस्थान के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा आरंभ किया गया है। यह जानकारी केवल सरकारी स्कूलों के छात्रों के बारे में ही प्राप्त की जा सकती है। इस पोर्टल के माध्यम से अभिभावक स्कूलों से संबंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। शाला दर्पण पोर्टल का कार्यान्वयन राजस्थान सरकारी शिक्षा विभाग के पास है। Shala Darpan Online Portal से शिक्षा कार्यालय की भी पूरी जानकारी जैसे कि शिक्षकों से संबंधित जानकारी, स्कूलों से संबंधित जानकारी, स्कूल के कर्मचारियों से संबंधित जानकारी आदि भी प्राप्त की जा सकती है। तो दोस्तों, यदि आप राजस्थान के सरकारी स्कूलों से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इस पोर्टल पर जाकर वह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल का उद्देश्य क्या है?
शाला दर्पण पोर्टल सभी स्कूलों से संबंधित जानकारी अभिभावकों तक पहुंचाने के लिए आरंभ किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से सभी अभिभावक घर बैठे स्कूलों से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से अब अभिभावकों को बार-बार स्कूल जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। Shala Darpan Portal के माध्यम से प्रणाली में पारदर्शिता आएगी तथा समय की भी बचत होगी।
Overview of Shala Darpan Portal
योजना का नाम | शाला दर्पण पोर्टल |
लॉन्च की गयी | राजस्थान सरकार द्वारा |
नवीनतम वर्ष | 2023-2024 |
उद्देश्य | स्कूलों से संबंधित जानकारी प्रदान करना |
लाभार्थी | राजस्थान के नागरिक |
सम्बंधित विभाग | मानव संसाधन विकास मंत्रालय |
आधिकारिक वेबसाइट | rajshaladarpan.nic.in |
आर्टिकल श्रेणी | राज्य सरकार योजना |
शाला दर्पण पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन सुविधाएं
- स्कूल सर्च करने की प्रक्रिया
- स्कूल की रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया
- स्टूडेंट की रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया
- स्टाफ की रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया
- स्कीम सर्च करने की प्रक्रिया
- सजेशन देने की प्रक्रिया
- प्रयास 2023
- Know Your School (NISSDID)
- स्टाफ डिटेल जानने की प्रक्रिया
- स्टाफ लॉगइन
- ट्रांसफर शेड्यूल
Statistics on Shala Darpan Portal
Schools | 65985 |
Students | 7677947 |
Staff | 425310 |
शाला दर्पण राजस्थान के लाभ
- इस योजना का लाभ राजस्थान के सभी नागरिक उठा सकते है जो अपने बच्चो को अच्छे स्कूलो में बेहतर शिक्षा देना चाहते है।
- राजस्थान सरकार शिक्षा विभाग के द्वारा शिक्षा और सरकारी स्कूलों संबधित सभी जानकारियों को राज्य के लोगो के लिए पारदर्शिता के साथ शुरू किया गया है।
- शाला दर्पण वेब पोर्टल पर शिक्षा से सम्बंधित सभी विभाग के डेटाबेस को मैनेज किया जाता है।
- राज्य के लोग इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्कूल के सभी कर्मचारियों और शिक्षा कार्यालय की पूरी जानकारी भी कही से भी कभी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है।
- इससे लोगों के समय की भी बचत होगी।
शाला दर्पण पोर्टल पर स्कूल लॉगिन कैसे करें?
- सबसे पहले आवेदक को Shala Dharpan Rajasthan की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद, आपके सामने नीचे दिखाई अनुसार होम पेज खुल जाएगा।
- वेब होमपेज पर आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद, आपके सामने अगला पेज खुलेगा।
- इस पेज पर आपको लॉगिन फॉर्म मिलेगा। यहाँ आपको अपना यूजरनाम, पासवर्ड, कैप्चा कोड आदि भरना होगा। इसके बाद. आपको Login के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह से आप सीधे लॉग इन करके Shala Darpan में अपने विद्यालय सम्बन्धित कार्य प्राप्त कर सकते है।
Gyan Sankalp Portal Rajasthan Govt
इस शाला दर्पण के वेब पोर्टल पर अन्य वेबसाइट के भी लिंक दिए गए है जैसे ज्ञान संकल्प पोर्टल आदि। इस पोर्टल पर इंडिविजुअल और कोर्पोरेटर्स के द्वारा डोनेट करने की व्यवस्था की गयी है।
- इस पोर्टल के द्वारा आप अपनी सुविधा के अनुसार स्कूलों के लिए फण्ड की व्यवस्था कर सकते हैं।
- इसके लिए आपको शाला दर्पण पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेब होमपेज पर आपको Gyan Sankalp Portal के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद, ज्ञान संकल्प पोर्टल खुल जायेगा। इस पोर्टल पर आपको Individual Donors पर क्लिक करके आप रजिस्ट्रेशन करके किसी भी स्कूल के लिए डोनेशन की व्यवस्था कर सकते है।
- आप इस लिंक “शाला दर्पण – कॉर्पोरेट डोनर्स” पर क्लिक करेंगे, तो आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- यह व्यवस्थित ऑनलाइन प्लेटफार्म है इसमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके किसी भी स्कूल के लिए अथवा स्कूल के बेहतर शिक्षा के लिए डोनेशन की व्यवस्था की जा सकती है।
शाला दर्पण पोर्टल पर स्कूल की सभी जानकारी प्राप्त कैसे करें?
Shala Darpan Portal के माध्यम से राज्य के सभी लोग अपने बच्चे से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते है, जैसे हमने नीचे दिया हुआ है:
- सबसे पहले आपको शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इस वेब होमपेज पर आपको Citizen Window का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। यहाँ पर क्लिक करने के बाद, आपके सामने कंप्यूटर स्क्रीन पर अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आपको Search School, Students Reports, Staff Reports के ऑप्शन दिखाई देंगे। जिसके बारे में आपको जानकारी प्राप्त करनी है, उस पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद, आपके सामने अगले पेज पर शालादर्पण की पूरी जानकारी आ जाएगी।
शाला दर्पण डाउनलोड फॉर्मेट PDF
- विद्यालय एसडीएमसी द्वारा 80 जी प्रमाण पत्र प्राप्त किये जाने हेतु आवेदन के सम्बन्ध में प्रपत्र 14
- विद्यालय में क्लिक कार्यक्रम लागू करने के सम्बन्ध में प्रपत्र प्रपत्र 15
- स्कूल प्रोफाइल प्रपत्र 11
- विद्यालय इंफ्रास्ट्रक्टर एवं सिविल कार्य सम्बन्धी प्रपत्र 12
- विद्यालय एवं संस्था प्रधान सूचना (विद्यालय बेसिक प्रोफाईल) प्रपत्र 1
- विद्यार्थी विस्तृत विवरण अतिरिक्त सूचना प्रपत्र 13
- विद्यार्थी विस्तृत विवरण प्रपत्र 9
- विद्यालय समेकित सूचना-प्रपत्र 2
- बजट मद के अनुसार स्वीकृत पद आधारित विद्यालय कार्मिक विवरण-प्रपत्र 3A
- विद्यालय के अन्य कार्मिकों का विवरण (मा.शि. विभाग के स्वीकृत पद के अलावा) प्रपत्र 3B
- कक्षा/ एवं वर्ग वार विद्यार्थी नामांकन प्रपत्र 4
- कक्षावार विद्यार्थी प्रविष्टी-प्रपत्र 5
- विद्यालय हेतु संकायवार विषय चयन प्रपत्र 6
- 11th -12th कक्षा/ विद्यार्थी वार संकाय – ऐच्छिक विषय चयन प्रपत्र 7
- विद्यालय में कंम्प्यूटर व इंटरनेट सुविधा प्रपत्र 8
- “व्यक्तिगत विवरण प्रपत्र” (For all Education Department Employees) प्रपत्र 10
- शिक्षक विस्तृत विवरण प्रोफाइल भरने के बारे में दिशानिर्देश
शाला दर्पण ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको अपने मोबाइल फोन में Google Play Store खोलना होगा।
- अब आपको सर्च बॉक्स में ‘शाला दर्पण’ दर्ज करना होगा।
- इसके पश्चात, आपको Search के बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने पूरी लिस्ट खुलकर आएगी।
- आपको इस सूची में से सबसे ऊपर वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको Install के बटन पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करेंगे Shala Darpan App आपके मोबाइल फोन में डाउनलोड हो जाएगा।
जिलेवार स्कूलों की सूची देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले शाला दर्पण राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइये।
- वेब होमपेज पर आपको न्यू मेनू बार में स्कूल इन राजस्थान के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा, जिसमें आपको School Type सेलेक्ट करना होगा।
- इसके पश्चात, आपके सामने जिलों की सूची खुलकर आ जाएगी।
- यहाँ पर अपने जिले पर क्लिक करके आपके सामने ब्लॉक की सूची खुलकर आ जाएगी।
- इसमें से आपको अपने ब्लॉक का चयन करना होगा।
- जैसे ही आप ब्लॉक का चयन करेंगे स्कूलों की सूची आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।
फीडबैक देने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको Shala Darpan Rajasthan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेब होमपेज पर आपको Citizen Window की लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा, जिसमें आपको Suggestion from Citizen के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद, आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आएगा। जिसमें पूछी गई जानकारी जैसा कि नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, एड्रेस आदि भरकर आपको Submit के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप शाला दर्पण पोर्टल पर फीडबैक दे पाएंगे।
स्कीम सर्च करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम शाला दर्पण राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइये।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको Citizen Window की लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा, जिसमें आपको Search Scheme के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद, एक पेज खोलकर आएगा। जिसमें आपको पूछी गई सभी जानकारी भरनी होगी।
- इसके पश्चात, आपको Search के बटन पर क्लिक करना होगा।
- Shala Darpan Scheme से संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।
डाउनलोड फॉर्मेट देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेब होमपेज पर आपको Menu के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको Download Formats के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात, आपके सामने Shala Darpan Forms की पूरी सूची खुलकर आ जाएगी।
- आप इस सूची में से अपनी जरूरत के अनुसार फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रयास 2023 के अंतर्गत जानकारी देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले राजस्थान शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइये।
- यहाँ पर होमपेज में आपको Citizen Corner के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- आगे पेज पर आपको प्रयास 2023 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको सामने बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए प्रश्न बैंक, बोर्ड परीक्षा में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं तथा बोर्ड कक्षाओं की तैयारी हेतु अध्ययन सामग्री कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।
- आप इसे PDF फॉर्मेट में भी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
Shala Darpan Portal Helpline
हमने अपने इस लेख के माध्यम से आपको Shala Darpan Rajasthan 2023 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप नीचे दिए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें या फिर ईमेल के माध्यम से अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। ईमेल आईडी तथा हेल्पलाइन नंबर कुछ इस प्रकार है:
- Helpline Number: (+9) 1141-2700872 / 2711964
- Email ID: rmsaccr@gmail.com / rajssashaladarshan@gmail.com
Class 9th results 2022