RTE Uttarakhand Admission 2023 Online Form | आरटीई उत्तराखंड प्रवेश ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | आरटीई फ्री स्कूल एडमिशन फॉर्म 2023 | rte121c-ukd.in School List & Lottery Result
उत्तराखंड में RTE (शिक्षा का अधिकार) का लाभ लेने के इच्छुक माता-पिता/ अभिभावकों का इंतजार खत्म हो गया है। अब जिले के प्राइवेट स्कूलों में आरटीई के तहत दाखिले की प्रक्रिया 9 फरवरी से शुरू हो गयी है। अभी हाल ही में जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव व मुख्य शिक्षाधिकारी आशा रानी पैन्यूली की ओर से दाखिला प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी किया गया है।
आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार 9 से 4 मार्च तक ऑनलाइन पोर्टल पर स्कूल पंजीकरण व 5 मार्च से 30 अप्रैल तक छात्र पंजीकरण होंगे, जो 31 अगस्त तक चलेगी। सभी इच्छुक एवं पात्र अभिभावक ऑफिसियल वेबसाइट http://rte121c-ukd.in पर जाकर आरटीई उत्तराखंड प्रवेश 2023 हेतु ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा इसके लिए ब्लॉक व नगर शिक्षाधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।
आरटीई उत्तराखंड एडमिशन 2023 (ऑनलाइन पंजीकरण शुरू)
अभी फिलहाल सरकार द्वारा RTE Uttarakhand के तहत स्कूल पंजीकरण चल रहे हैं। जल्द ही 5 मार्च 2023 से छात्र पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जायेंगे। इस लेख के माध्यम से हम आपको आरटीई प्रवेश 2023 उत्तराखंड की सभी जानकारी प्रदान करेंगे जैसे कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? पात्रता शर्ते, जरूरी दस्तावेज सूची, Rte उत्तराखंड में कब लागू हुआ आदि।
इसके अलावा, हम आपको यह भी बताएँगे कि जब आप RTE Uttarakhand Admission 2023 के लिए आवेदन करेंगे, तो आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना होगा। यदि आप उत्तराखंड के मूल निवासी हैं तथा अपने बच्चे का आरटीई के अंतर्गत किसी अच्छे सरकारी या प्राइवेट स्कूल में निशुल्क प्रवेश करना चाहते हैं, तो नीचे दी गई जानकारी को विस्तारपूर्वक पढ़ें।
Latest Update – RTE के 2023 सत्र के प्रवेश के लिए विद्यालय पंजीकरण 4 मार्च तक खुले रहेंगे। जो विद्यालय पिछले वर्ष पंजीकृत हो गए थे वह लॉगिन में जानकारी अपडेट कर सकते हैं। नए स्कूल को रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।
छात्र पंजीकरण मार्च 2023 से से शुरू होंगे।
आरटीई उत्तराखंड के एडमिशन से संबन्धित जानकारी के लिये इस नंबर 011-40845192 पर मिस कॉल करें।
RTE Uttarakhand Admission 2023
आपको बता दें कि आरटीई उत्तराखंड के अंतर्गत, सभी निम्न वर्ग जैसे आरक्षित श्रेणी व आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चे आते हैं। RTE Uttarakhand के तहत सभी पात्र छात्रों को सरकारी या प्राइवेट स्कूलो में प्रवेश के लिए 25% की छूट दी जाती है। जिससे इन बच्चो का दाखिला आसानी से राज्य के पंजीकृत स्कूलों में हो सकता है। इसके साथ ही इन सभी बच्चों की शिक्षा का अधिक से अधिक ध्यान रखा जाता है। साथ ही उन्हें कई प्रकार की सरकारी सुविधाओ का लाभ भी दिया जाता है। आरटीई प्रवेश के नियम अनुसार जो माता-पिता (अभिभावक) योजना के तहत अपने बच्चों का फ्री एडमिशन इन प्राइवेट स्कूल में करवाना चाहते हैं, उन्हें नीचे दी गयी योग्यता शर्तो को पूरा करना होगा।
आरटीई उत्तराखंड प्रवेश 2023 हेतु महत्वपूर्ण तिथियां
Important Dates for RTE Uttarakhand Admission 2023: | |
ऑनलाइन पोर्टल पर स्कूल रजिस्ट्रेशन | फरवरी से मार्च 2023 |
छात्रों का ऑनलाइन आवेदन | मार्च से अप्रैल 2023 |
छात्रों के प्रपत्रों की जांच | मई से |
स्कूलों में प्रवेश की लॉटरी प्रक्रिया | मई 2023 |
प्रवेश प्रक्रिया (Admission Open) | जून से |
निजी स्कूलों द्वारा चयनित छात्रों की सूची जारी | जुलाई 2023 |
प्रवेश प्रक्रिया के लिए दूसरी लॉटरी (If needed) | जुलाई 2023 |
दूसरी लॉटरी में चयनित छात्रों के प्रवेश | अगस्त 2023 |
चयनित छात्रों की सूची जारी | अगस्त 2023 |
Eligibility Criteria for RTE Uttarakhand Admission
सरकार द्वारा आरटीई उत्तराखंड प्रवेश २०२३ -२०२४ के तहत कुछ पात्रता शर्ते निर्धारित की गयी है। जिसका पालन करने के बाद ही बच्चों को इस योजना के लाभ मिलेगा। आवेदक छात्र को निम्न योग्यता मानदंड का पालन करना होगा:
- रटे उत्तराखण्ड के तहत प्रवेश पाने के लिए आवेदनकर्ता को उत्तराखंड का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- अपवंचित वर्ग में अनुसूचित जाति/ जनजाति, राज्य सरकार द्वारा घोषित अन्य पिछड़ा वर्ग, अनाथ एवं दिव्यांग बच्चे।
- विधवा एवं तलाकशुदा महिलाएं, जिनकी अधिकतम वार्षिक आय 80 हजार रुपये है।
- दिव्यांग माता-पिता, जिनकी वार्षिक आय 4.5 लाख रुपये से कम हो।
- ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम्य विकास विभाग की ओर से घोषित बीपीएल कार्ड-धारक।
- कमजोर एवं अपवंचित वर्ग के बच्चों में 50% बालिकाओं के दाखिले करना अनिवार्य है।
- आयु मानदंड – तिथि 1 अप्रैल 2023 के अनुसार बच्चे की कक्षा और जन्म तिथि इस हिसाब से होनी चाहिए:
-
- प्री प्राइमरी: अप्रैल 2016 से मार्च 2018
- पहली कक्षा: अप्रैल 2015 से मार्च 2016
List of Required Documents
RTE Uttarakhand Admission 2023 में आवेदन करने के लिए आवेदक छात्रों के पास निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र (जैसे जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, स्व-घोषणा पत्र)
- माता-पिता के पते का प्रमाण पत्र (जैसे स्थायी निवास प्रमाण पत्र/ राशन कार्ड/ बैंक पासबुक/ बिजली का बिल)
- माता या पिता का आधार कार्ड/ वोटर आईडी/ ड्राइविंग लाइसेंस/ पैन कार्ड
- आय प्रमाणपत्र/ बीपीएल कार्ड (आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए, सालाना 55,000 से कम)
- माता या पिता का जाति प्रमाणपत्र (यदि अनुसूचित जाति/ जनजाति/ अन्य पिछडी जाति से हैं)
- मेडिकल दस्तावेज (यदि बच्चा दिव्यांग/ कोढ़/ HIV पीड़ित है)
- निराश्रय दस्तावेज (यदि बच्चा निराश्रय है)
- तलाक का दस्तावेज (यदि माता तलाकशुदा है)
- मृत्यु प्रमाण पत्र (यदि माता विधवा है तो)
आरटीई उत्तराखंड प्रवेश पत्र 2023 ऑनलाइन कैसे भरे?
Apply Online under RTE Uttarakhand Admission – यदि आप आरटीई उत्तराखंड 2023 के अंतर्गत दाखिला लेने हेतु ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
- सर्वप्रथम आवेदक को RTE Uttarakhand की आधिकारिक वेबसाइट www.rte121c-ukd.in पर जाना होगा।
- वेब होमपेज पर आपको ‘पंजीकरण’ के बटन पर क्लिक करके ‘छात्र पंजीकरण’ विकल्प का चयन करें।
- अब आपके समाने RTE Uttarakhand Admission Online Form खुल जाएगा। जिसे आपको ध्यानपूर्वक पढ़कर भरना होगा।
- इसके बाद, आपके द्वारा भरे गए मोबाइल नंबर पर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा। जिसका आपको Lottery Result List देखने के समय उपयोग करना है।
- सभी प्रकार की जानकारी को सही से भरने के बाद, आपको ‘Save & Next’ के बटन पर क्लिक करना होगा।
- अंत में जब आप आवेदन फॉर्म को भर लेंगे, तब आपको नीचे दिख रहे ‘Submit’ के बटन पर क्लिक कर दें।
Note – आवेदन फॉर्म में जितने भी विकल्प पर स्टार का चिन्ह होगा, उसे भरना अनिवार्य है।
दिए गए विवरणों को सही भरने के बाद, आपकी RTE Uttarkhand Admission 2023 ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। जिसके बाद, आप भविष्य में उपयोग के लिए पंजीकरण फॉर्म को डाउनलोड या प्रिंट भी निकल सकते हैं।
Selection Procedure for RTE UK Admission 2023
ऑनलाइन आवेदन करने के बाद माता-पिता, अपने ब्लॉक के उपशिक्षा अधिकारी दफ़्तर पर दस्तावेजों/ मूल अभिलेखों के सत्यापन के लिए ले जाये। छात्रों के प्रपत्रों की जांच 1 मई से 25 मई 2023 के बीच होगी। ऊपर दिए गए दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही छात्र का नाम लॉटरी लिस्ट में आएगा। खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा सत्यपित आवेदकों की लॉटरी 26 मई 2023 को होगी। जिनका नाम RTE Uttarakhand Lottery Result में आएगा उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज आ जायेगा। लॉटरी में नाम आने के बाद, माता-पिता/ अभिभावक सम्बंधित दस्तावेज़ की एक कॉपी स्कूल में ले जाकर अपने बच्चों का दाखिला करा सकते हैं।
आरटीई सीट आवंटन 2023 आवेदन स्थिति/ रिजल्ट कैसे देखें?
अगर आपने RTE Uttarakhand Admission 2023 के तहत ऑनलाइन आवेदन कर दिया है तो अब आप आसानी से अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले आरटीई उत्तराखंड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। पोर्टल पर दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने के बाद, सामान्य सूचनाएं ऑप्शन पर क्लिक करें। उसके बाद, RTE Seat Allotment 2023 Application Status/ School List/ Result Online देखने के लिए नीचे दी गयी प्रक्रिया का पालन करें।
Check Students Application Status
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर General Information विकल्प पर क्लिक करें।
- उसके बाद, छात्र कार्नर में जाकर Students Status लिंक पर क्लिक कर दें।
- अगले वेब पेज पर Registration ID Number या नाम/ पिता का नाम/ जन्मतिथि दर्ज करें।
- अंत में एप्लीकेशन स्टेटस देखने के लिए ‘Search’ बटन पर क्लिक कर दें।
- इस प्रकार आप आरटीई लॉटरी लिस्ट के तहत अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।
RTE Uttarakhand Seat Allotment
आरटीई उत्तराखंड सीट आवंटन 2023 आवेदन परिणाम आ गया है। रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
RTE Seat Allotment Results 2023
नोट – छात्र लॉटरी परिणाम 2023 देखने के लिए कृपया अपनी पंजीकरण आईडी दर्ज करें।
RTE Uttarakhand School List
आपको बता दें कि रटे उत्तराखंड के तहत विद्यालयों के पंजीकरण चल रहे है। आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर्ड स्कूल लिस्ट की पूरी सूची देख सकते हैं। या फिर सीधे नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
Registered School List: Click Here
आरटीई उत्तराखंड 2023 Helpline Number
- कार्यालय का पता: राज्य परियोजना कार्यालय, नन्नूर खेरा, तपोवन रोड, रायपुर, देहरादून (248-001)
- संपर्क नंबर: (0135) 2781-941
- ईमेल आईडी: spd-ssa-uk@nic.in
- Total Registered Schools: 2807
उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू की गयी अन्य योजनाओं की सूची 2023-24