Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana Apply Online | किसान फसल बीमा योजना ऑनलाइन फॉर्म | PM Fasal Bima Yojana Form PDF Download | Fasal Bima Yojana List 2023 (District-wise)
देश के किसानों की उन्नति के लिए केंद्र सरकार ने “प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY)” का आरंभ किया था। इस योजना के अंतर्गत किसान भाइयों को किसी भी प्राकृतिक आपदा के कारण फसल में बर्बादी होने पर बीमा प्रदान किया जाएगा। इस योजना का कार्यान्वयन भारतीय कृषि बीमा कंपनी द्वारा किया जाता है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में केवल प्राकृतिक आपदा जैसे कि सूखा पड़ना, ओले पड़ना आदि ही शामिल है। यदि किसी और वजह से फसल का नुकसान होता है तो बीमे की राशि प्रदान नहीं की जाएगी। PM Fasal Bima Yojana के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा 8,800 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इस योजना के तहत किसानों को खरीफ फसल का 2% और रबी फसल का 1.5% भुगतान बीमा कंपनी को करना होगा। यदि आप भी इस योजना के अंतर्गत आवेदन/ पंजीकरण करना चाहते हैं तो आपको PMFBY की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
आज हम आपको इस लेख के माध्यम से Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना क्या है? इसका लाभ, उद्देश्य, पात्रता शर्ते, आवश्यक दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन/ पंजीकरण प्रक्रिया, फसल बीमा लिस्ट 2023 जिलेवार, pmfby.gov.in लाभार्थी सूची आदि। सभी जानकारी विस्तारपूर्वक जानने के लिए आगे पढ़ना जारी रखें।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2023 की पूरी जानकारी
जैसे कि हमने आपको ऊपर बताया कि Pradhanmantri Fasal Bima Yojana के अंतर्गत किसानों को फसल पर प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह योजना 13 जनवरी 2016 को आरंभ की गई थी। किसान फसल बीमा योजना के अंतर्गत बाढ़, आंधी, तेज बारिश आदि के चलते फसल को हुए नुकसान पर किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना को भारतीय कृषि बीमा कंपनी द्वारा संचालित किया जाता है। PM Crop Insurance Scheme के अंतर्गत एक वर्ष में लगभग 5.5 करोड़ किसानों के आवेदन आते हैं और इस योजना में अब तक 90,000 करोड रुपए के दावों का भुगतान किया जा चुका है।
- यह दावे आधार सीडिंग के माध्यम से निपटाए जाते हैं। COVID-19 लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 70 लाख किसानों को 8741.30 करोड़ रुपए प्रदान किए गए।
- इस योजना के अंतर्गत अतिरिक्त प्रीमियम की राशि राज्य एवं भारत सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है और पूर्वोत्तर राज्यों में 90 फ़ीसदी प्रीमियम की राशि भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाती है।
- Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana के अंतर्गत औसतन बीमित राशि 40,700 रुपये कर दी गई है। यह राशि पहले 15,100 रुपये प्रति हेक्टेयर थी।
- इस योजना के अंतर्गत बुवाई से पहले से लेकर कटाई के बाद तक की पूरा समय शामिल किया गया है।
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत रोकी गई बुवाई और फसल के बीच होने वाली प्राकृतिक आपदाओं से होने वाला नुकसान भी शामिल किया गया है।
- इस योजना के अंतर्गत समय-समय पर सुधार किए गए हैं, जिससे कि इसे फ्लैक्सिबल बनाया जा सके।
Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2023 (New Update)
किसानों की फसल को सुरक्षा प्रदान करने के लिए मोदी सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आरंभ की गई थी। इस योजना के अंतर्गत बुवाई से पहले से लेकर कटाई के बाद तक का समय कवर किया जाता है। इस योजना के अंतर्गत रोकी गई बुवाई और मध्य मौसम प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को भी कवर किया गया है। फसल का नुकसान होने पर PM Fasal Bima Yojana के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना को 13 जनवरी 2016 को आरंभ किया गया था। योजना के अंतर्गत वित्त वर्ष 2023-22 के लिए 16,000 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। यह बजट पिछले साल के बजट के तुलना में 305 करोड रुपये ज्यादा है।
- विश्व स्तर पर भागीदारी के मामले में PM Crop Insurance Scheme सबसे बड़ी फसल बीमा योजना है तथा प्रीमियम के मामले में तीसरी सबसे बड़ी योजना है।
- प्रतिवर्ष लगभग 5.5 करोड़ किसान इस योजना के अंतर्गत आवेदन करते हैं।
- पिछले 5 वर्षों का कार्यान्वयन देखते हुए सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को रीलॉन्च करने का निर्णय लिया था। इस योजना को रीलॉन्च करने के बाद, इसमें कई संशोधन भी किए गए हैं।
- इस योजना के अंतर्गत फसल नुकसान की रिपोर्ट करना बेहद आसान है। यह रिपोर्ट ऐप के माध्यम से, CSC Center के माध्यम से या फिर निकटतम कृषि अधिकारी के माध्यम से फसल नुकसान के 72 घंटे के भीतर किया जा सकती है।
- दावे की राशि किसान के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से पहुंचाई जाएगी। इस योजना के अंतर्गत नामांकित कुल किसानों में से 84% छोटे और सीमांत किसान हैं।
Overview of PM Fasal Bima Yojana (PMFBY)
योजना का नाम | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना |
सम्बंधित विभाग | कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार |
नवीतम वर्ष | 2023-2023 |
उद्देश्य | देश के किसानों को सशक्त बनाना |
लाभार्थी | सभी छोटे व सीमांत किसान |
सहायता राशि | 2 लाख रुपये तक का फसल बीमा |
ऑनलाइन आवेदन शुरू | आरंभ है |
आवेदन की अंतिम तिथि | 31 जुलाई (खरीफ फसल के लिए) |
हेल्पलाइन नंबर | 1800-180-1551 (Toll-free) |
Important Links: | |
Farmer Registration | Click Here |
PMFBY List | Click Here |
Application Status | Click Here |
आधिकारिक वेबसाइट | https://pmfby.gov.in/ |
लेख श्रेणी | केंद्र सरकार योजना |
पीएम फसल बीमा योजना- रबी फसल हेतु पंजीयन शुरू
Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana के अंतर्गत रबी फसल बीमा प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी किसानों के बैंक अकाउंट से प्रीमियम की राशि काटी जाएगी। सभी बैंकों को सरकार द्वारा प्रीमियम की राशि काटने के निर्देश दे दिए गए हैं। 31 दिसंबर 2020 से पहले पहले प्रीमियम की राशि किसानों के अकाउंट से स्वतः ही काट ली जाएगी और फिर इसकी जानकारी 15 जनवरी 2023 तक पोर्टल पर दर्ज कर दी जाएगी। एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की पंजीयन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी सभी बैंकों के नोडल कार्यालय को प्रदान कर दी है।
- इस योजना के अंतर्गत किसानों को स्केल ऑफ फाइनेंस का 1.5 फ़ीसदी प्रीमियम के रूप में देना होगा।
- सभी ऋणी किसानों का प्रीमियम बैंक द्वारा डायरेक्ट ही काट लिया जाएगा।
- अब इस योजना के अंतर्गत ऋणी किसानों को सहमति पत्र देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और वह सभी ऋणी किसान जो इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करना नहीं चाहते, उन्हें बैंक में असहमति पत्र जमा करना होगा।
- इसी के साथ सभी अऋणी किसानों को Fasal Bima Yojana 2023 का लाभ उठाने के लिए सहमति पत्र देना अनिवार्य होगा, तभी उनकी फसल का बीमा हो पाएगा।
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए सभी किसानों को किसी भी राज्य स्तरीय सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, वाणिज्यिक बैंक, वित्तीय संस्था से संपर्क करना होगा।
फसल बीमा योजना के तहत इंश्योरेंस कवर
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत दिसंबर में नया अपडेट किया गया, अब प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाले नुकसान पर इंश्योरेंस कवर प्रदान किया जाएगा। सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत वाइल्ड लाइफ डैमेज को कवर करने का भी फैसला लिया गया है। अब PM Fasal Bima Yojana के तहत यदि फसल को जंगली जानवरों के कारण नुकसान पहुंचता है तो किसान को फसल पर हुए नुकसान पर कवर प्रदान किया जाएगा। यह सुविधा एक ऐडऑन कवरेज के तौर पर प्रदान की जाएगी। यह Addon Coverage किसानों के लिए वैकल्पिक होगी।
- साथ ही फसल बीमा योजना 2023 के अंतर्गत यदि वाइल्ड लाइफ कवर किसानों को लेना है तो उसके लिए प्रीमियम का भुगतान किसानों को ही करना होगा। हालांकि राज्य सरकार इस कवरेज पर अतिरिक्त सब्सिडी प्रदान करने पर विचार कर रही है।
- बीमा कंपनी तथा MoEFCC के परामर्श से सरकार द्वारा बोलियो के मूल्यांकन के लिए विस्तृत प्रोटोकॉल और प्रक्रिया तैयार कर ली गई है।
- वन अधिकारियों द्वारा यह भी बताया गया है कि राज्य पहले से ही क्रॉप डैमेज कंपनसेशन किसानों को प्रदान करती थी। अब विभिन्न राज्यों द्वारा प्राप्त किए गए सुझाव के अनुसार जंगली जानवरों से हुए नुकसान को भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के दिशा निर्देशों में शामिल कर लिया गया है।
- महाराष्ट्र के फसल क्षति को रोकने के लिए स्थापित किए गए एक पैनल के द्वारा भी इस कदम की सिफारिश की गई है।
- यदि फसल को कोई नुकसान होता है तो 72 घंटे में शिकायत स्थानीय कृषि कार्यालय किसान हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1551 पर दर्ज करानी होगी। इसके अलावा यह शिकायत क्रॉप इंश्योरेंस ऐप पर भी दर्ज कराई जा सकती है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के साथ हर साल जुड़ रहे हैं ५ करोड़ से भी ज़्यादा किसान। किसान अब फसल नुकसान की सूचना क्रॉप इनश्योरेन्स एप्प द्वारा दे सकते हैं। प्राकृतिक आपदा से नुकसान होने पर ७२ घंटों में सूचना देना अनिवार्य।
संपर्क करें -18001801551 #PMFBY #आत्मनिर्भरकिसान pic.twitter.com/BSSRadiQ2f— Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana (@pmfby) August 4, 2020
Crops & Premium In PMFBY Scheme 2023
क्रमांक | फसल का प्रकार | किसान द्वारा देय बीमा राशि का प्रतिशत |
1 | खरीफ | 2.0% |
2 | रबी | 1.5% |
3 | वार्षिक वाणिज्यिक एवं बागवानी फसले | 5% |
PM फसल बीमा योजना के अंतर्गत प्रीमियम राशि
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को प्रीमियम की राशि का भुगतान करना होता है। यह प्रीमियम की राशि अन्य फसल बीमा योजनाओं की अपेक्षा में Pradhanmantri Fasal Bima Yojana में बहुत कम रखी गई है। प्रीमियम की राशि कुछ इस प्रकार से है:
- खरीफ फसल के लिए: बीमित राशि का 2%
- रबी फसल के लिए: बीमित राशि का 1.5%
- सालाना वाणिज्यिक और बागवानी की फसल के लिए: बीमित राशि का 5%
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (गतिविधि कैलेंडर)
गतिविधि कैलेंडर | खरीफ | रबी |
अनिवार्य आधार पर लोनी किसानों के लिए स्वीकृत ऋण | अप्रैल से जुलाई तक | अक्टूबर से दिसम्बर तक |
किसानों के प्रस्तावों की प्राप्ति के लिए कट ऑफ़ तारीख (ऋणदाता और गैर-ऋणदाता) | 31 जुलाई | 31 दिसम्बर |
उपज डेेटा प्राप्त करने के लिये कट आफ तारीख | अतिंम फसल के एक महीने के भीतर | अतिंम फसल के एक महीने के भीतर |
Revised Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana
प्रीमियम का प्रकार | वर्ष 2016 के लिये | वर्ष 2019 के लिये |
किसान द्वारा देय प्रीमियम धनराशि | 900 रुपए | 600 रुपए |
शत प्रतिशत नुकसान की दशा मे किसान को प्राप्त धनराशि | 15,000 रुपए | 30,000 रुपए |
फसल बीमा योजना के तहत जमा किया गया प्रीमियम
पिछले तीन सालों में Fasal Bima Yojana में अब तक 13,000 करोड़ रुपये का प्रीमियम जमा हुआ है। लेकिन जब प्राकृतिक आपदा आई, तो किसानों को प्रीमियम से साढ़े 4 गुनी राशि करीब 64,000 करोड़ रुपये मुआवजा के रूप में प्राप्त हुआ। केंद्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर जी ने बताया कि प्रीमियम की हिस्सेदारी में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह खरीफ फसल के लिए 2 फीसद, रबी फसल के लिए 1.5 फीसद और व्यावसायिक व बागवानी फसलों के लिए अधिकतम 5 फीसद है। कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के दौरान इस योजना के तहत 8,090 करोड़ रुपये से अधिक के दावों का भुगतान किया गया था।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का उद्देश्य व लाभ
भारत में अधिकतर खेती करने वाले किसानों को फसलों में होने वाले नुकसान की भरपाई करने के उद्देश्य से “प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना २०२१” को शुरू किया गया था। साथ ही योजना के तहत किसान भाइयों को खेती में रूचि बनाये रखना, स्थायी आमदनी उपलब्ध कराना तथा फसलों में होने वाले नुकसान व चिंताओं से मुक्त कराना भी है।
- Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana के अंतर्गत देश के किसानों को फसलों में होने वाले नुकसान पर बीमा दिया जाएगा।
- यदि किसी किसान की फसल प्राकृतिक आपदा के कारण नष्ट हुई है तो उन्हें इस योजना का लाभ प्रदान किया जाता है।
- साथ ही अन्य संसोधन के तहत जंगली जानवरों के कारण हुए फसल नुकसान पर भी बीमा प्रदान किया जाएगा।
- पॉलिसी के अंतर्गत किसानों को खरीफ फसल पर 2% रबी फसलों पर 1. 5% का भुगतान किया जाता है, जिसके अनुसार प्राकृतिक नुकसान जैसे- सूखा, बाढ़, ओले के कारण फसल को बहुत हानि होने पर सरकार द्वारा मदद की जाती है।
Fasal Bima Yojana के लिए पात्रता मानदंड
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत देश के सभी छोटे व सीमांत किसान पात्र हो सकते हैं।
- इस योजना के अंतर्गत आप अपनी ज़मीन पर की गयी खेती का बीमा करवा सकते है। साथ ही आप किसी उधार की ली गयी ज़मीन पर खेती का बीमा भी करवा सकते हैं।
- देश क उन किसान भाइयों का इस योजना के तहत पात्र माना जाएगा, जो पहले किसी बीमा योजना का लाभ नहीं ले रहे हो।
PMFBY आवेदन हेतु जरूरी दस्तावेज
- आवेदक किसान की पासपोर्ट-साइज फोटो
- किसान का फोटो पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- बैंक पासबुक की फोटोकॉपी
- किसान का आवास पता (जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर ID कार्ड, राशन कार्ड)
- खेत का खाता नंबर/ खसरा नंबर के पेपर
- किसान द्वारा फसल की बुवाई शुरू किए हुए दिन की तारीख
- अगर खेत किराये पर लेकर खेती की गयी है तो खेत के मालिक के साथ इकरार पत्र की प्रतिलिपि
- अन्य आवश्यक दस्तावेज/ कागजात
आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
यदि आप प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो खरीफ फसल के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई है तथा रबी फसल के लिए अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। इस योजना के तहत आवेदन/ पंजीकरण की लास्ट डेट की अधिक जानकारी के लिए CSC Center, PMFBY Portal, इंश्योरेंस कंपनी या फिर कृषि अधिकारी से संपर्क करें।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन/ आवेदन प्रक्रिया
अगर आप भी Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2023 के तहत आवेदन/ पंजीकरण करना चाहते हो तो आपको सर्वप्रथम PMFBY की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद, नीचे दी गए आसान सी प्रक्रिया का पालन करें:
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना फॉर्म ऑनलाइन भरने की लिए नीचे दिए लिंक पर सीधे क्लिक करें।
Apply for Crop Insurance via PMFBY Portal
- फसल बीमा योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको पीएमएफबीवाई पोर्टल पर अपना एक एकाउंट बनाना होगा।
- अकाउंट बनाने की लिए वेब होमपेज पर ‘Farmer Corner’ लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद, Register for New Farmer User Page पर पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरे।
-
- किसान का विवरण
- आवास पता की जानकारी
- Farmer ID
- बैंक अकाउंट डिटेल्स
- सभी जानकारी भरने की बाद, ‘Create User’ बटन पर क्लिक कर दें और उसके बाद आपका अकाउंट वेबसाइट पर बन जाएगा।
- पोर्टल में रजिस्टर करने के बाद, अपने अकाउंट में Login करके आपको फसल बीमा योजना की लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।
- फसल बीमा योजना का फॉर्म सही-सही भरने के बाद, आपको अंत में “Submit” बटन पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद, आपको अपनी स्क्रीन पर सक्सेसफुल का मैसेज भी दिखाई देगा।
PMFBY पोर्टल पर साइन इन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेब होमपेज पर आपको साइन इन बटन दिखेगा, इस पर क्लिक कर दें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा, जिसमें आपको अपना मोबाइल नंबर, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। इसके बाद, आपको Login के बटन पर क्लिक करना है।
- इस तरह से आप PMFBY Online Portal पर लॉगिन कर पाएंगे।
पीएम फसल बीमा योजना आवेदन की स्थिति कैसे देखें?
- अगर आपने Fasal Bima Yojana हेतु आवेदन कर लिए है तो अब आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन स्टेटस देख सकते हैं।
- PMFBY वेबसाइट पर जाने के बाद, आपके सामने होमपेज खुल जायेगा |
- यहाँ पर आपको Application Status का ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अगले पॉपअप पेज पर आपको Reciept Number और Captcha Code भरना होगा।
- इसके बाद, Check Status के बटन पर क्लिक कर दें।
- इस प्रकार से आप योजना के तहत अपने आवेदन की स्थिति (Status) देख सकते हैं।
PM Fasal Bima Yojana App Download
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत सरकार द्वारा एक एंड्रॉयड ऐप लांच किया गया है। जो कि आधिकारिक वेबसाइट या फिर गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। Pradhan Mantri Fasal Bima Mobile App के माध्यम से किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही एप्लीकेशन स्टेटस चेक और इंश्योरेंस प्रीमियम की राशि कैलकुलेट कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
फसल बीमा योजना ऐप को डाउनलोड करने हेतु नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सर्वप्रथम अपने मोबाइल फोन में Google Play Store पर जाइये।
- अब Search Box में प्रधानमंत्री फसल बीमा ऐप एंटर करें।
- इसके पश्चात, आपके सामने एक सूची खुल कर आएगी जिसमें से आप को सबसे ऊपर वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- अब आपको ‘Install’ बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार PMFBY App (APK) आपके मोबाइल फोन में डाउनलोड हो जाएगा।
- अब किसान ऐप में अपना नाम तथा फोन नंबर डालकर पंजीकरण कर लें और क्रॉप इंश्योरेंस की डिटेल ऑनलाइन देखें।
फसल बीमा योजना लिस्ट 2023 जिलेवार लाभार्थी सूची कैसे देखें?
Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana के तहत जिलेवार लाभार्थी सूची में अपना नाम देखने के लिए आप नीचे दी गयी किसी भी प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं।
(1st) आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से
- सर्वप्रथम आपको PMFBY की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइये।
- वेब होमपेज पर आपको लाभार्थी सूची के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा, जिसमें आपको अपने राज्य का चयन करना होगा।
- इसके पश्चात, अपने जिले, ब्लॉक व गांव का चयन करें।
- अब आपके सामने फसल बीमा लिस्ट 2023 (लाभार्थी सूची) खुलकर आ जाएगी।
- आप इस सूची में अपना नाम आसानी से देख सकते हैं।
(2nd) बैंक के माध्यम से
- सबसे पहले आपको अपने नजदीकी बैंक पर जाना होगा।
- उसके बाद, संबंधित अधिकारी को अपना PMFBY एप्लीकेशन नंबर दें।
- इसके पश्चात, आपको बैंक अधिकारी द्वारा मांगे गए दस्तावेजों को देना होगा।
- अब बैंक अधिकारी आपको लाभार्थी सूची से संबंधित जानकारी प्रदान कर देगा।
- इस प्रकार भी आप किसान फसल बीमा लिस्ट में अपना नाम देख पाएंगे।
पीएमएफबीवाई इन्शुरन्स प्रीमियम कैलकुलेट करें
- सबसे पहले आवेदक को योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- उसके बाद, वेब होमपेज पर Insurance Calculator ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- क्लिक करने के बाद, अगले पेज पर पूछी गयी कुछ जानकारी का चयन करें। जैसे:
-
- फसल (खरीफ/ रबी)
- साल
- स्कीम
- स्टेट
- डिस्ट्रिक्ट
- क्रॉप आदि
- सभी जानकारी भरने के बाद, आपको Calculate बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद, आप निर्धारित वर्ष के प्रीमियम को कैलकुलेट कर सकते हैं।
Check State-wise Farmers Details
अगर आप भी योजना के तहत राज्यवार किसान का विवरण देखना चाहते हो तो आपको सबसे पहले प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको Reports के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात, “स्टेट वाइज फार्मर डिटेल्स” ऑप्शन का चयन करें।
- जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, आपके सामने फार्मर डिटेल्स लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
- अब आप इस लिस्ट में से जिस भी साल की फार्मर डिटेल्स चेक करना चाहते हैं, उसे डाउनलोड करके चेक कर सकते हैं।
कृपया ध्यान दें – जो किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत आवेदन/ पंजीकरण करना चाहते है वह सरकारी दफ्तरो जैसे बैंक/ PACS/ जनसेवा केंद्र/ बीमा एजेन्ट या फिर सीधे बीमा कम्पनी से भी आवेदन कर सकते हैं। इस वर्ष खरीफ की फसल की बीमा की अंतिम तिथि दिनांक 31 जुलाई है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत क्लेम फॉर्म
यदि आपकी फसल को भी नुकसान पहुंचा है तो आप नीचे दी गई प्रोसेस को फॉलो करके Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2023 के तहत बीमा राशि का क्लेम कर सकते हैं।
- सर्वप्रथम किसान को फसल के पहुंचे नुकसान की जानकारी इंश्योरेंस कंपनी, बैंक या फिर राज्य सरकार अधिकारी को देनी होगी।
- यह जानकारी किसान को टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके नुकसान होने के 72 घंटे के भीतर देनी होगी।
- यदि आपने इंश्योरेंस कंपनी के अलावा किसी और को नुकसान की जानकारी दी है तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि वह जल्द से जल्द यह जानकारी इंश्योरेंस कंपनी तक पहुंचाएं।
- जैसे ही इंश्योरेंस कंपनी तक यह जानकारी पहुंचेगी, इंश्योरेंस कंपनी 72 घंटे के भीतर नुकसान निर्धारणकरता नियुक्त करेगी।
- अगले 10 दिन के भीतर आपकी फसल को पहुंचे नुकसान का आकलन सम्बंधित प्राधिकारी द्वारा किया जाएगा।
- यह सारी प्रक्रिया सफलतापूर्वक हो जाने पर 15 दिन के अंदर बीमा की राशि आपके खाते में पहुंचा दी जाएगी।
Insurance Companies Toll-free Numbers
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत आने वाली सभी बीमा कंपनियों के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर नीचे दिए गए है।
इन्शुरेंस कंपनी का नाम | टोल फ्री नंबर |
एग्रिकल्चर इन्शुरेंस कंपनी | 1800-116-515 |
बजाज आलियंज इन्शुरेंस कंपनी | 1800-209-5959 |
भारती एक्सा जनरल इन्शुरेंस कंपनी | 1800-103-7712 |
चोलामंडलम MS जनरल इन्शुरेंस कंपनी Ltd | 1800-200-5544 |
फ्युचर जनराली इंडिया इन्शुरेंस कंपनी लिमिटेड | 1800-266-4141 |
एचडीएफ़सी एर्गों जनरल इन्शुरेंस कंपनी लिमिटेड | 1800-266-0700 |
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इन्शुरेंस कंपनी | 1800-266-9725 |
इफको टोकियो जनरल इन्शुरेंस कंपनी लिमिटेड | 1800-103-5490 |
नेशनल इन्शुरेंस कंपनी लिमिटेड | 1800-200-7710 |
न्यू इंडिया एशुरेंस कंपनी | 1800-209-1415 |
ओरिएंटल इन्शुरेंस | 1800-118-485 |
रिलायंस जनरल इन्शुरेंस कंपनी लिमिटेड | 1800-102-4088 / 1800-300-24088 |
रॉयल सुंदरम जनरल इन्शुरेंस कंपनी लिमिटेड | 1800-568-9999 |
एसबीआई जनरल इन्शुरेंस | 1800-123-2310 |
श्रीराम जनरल इन्शुरेंस कंपनी लिमिटेड | 1800-3000-0000 / 1800-103-3009 |
टाटा एआईजी जनरल इन्शुरेंस कंपनी Ltd | 1800-209-3536 |
यूनाइटेड इंडिया इन्शुरेंस कंपनी | 1800-4253-3333 |
यूनिवर्सल जनरल इन्शुरेंस कंपनी | 1800-200-5142 |
PMFBY Helpline Number
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लिस्ट 2023 के अंतर्गत देश के किसानों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। अगर किसान को इस योजना के जुड़ी कोई और जानकारी चाहिए या फिर कोई परेशानी हो रही है तो वह नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान या निवारण प्राप्त कर सकते हैं।
- हेल्पडेस्क नंबर: (011) 2338-1092 / 2338-2012
- ईमेल आईडी: help.agri-insurance@gov.in
- PMFBY Revised Guidelines PDF