हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किसानों की आय को दोगुना करने के लिए “पीएम किसान सम्मान निधि योजना” आरंभ की गई थी। इस योजना के अंतर्गत कई सारे किसान भाइयों ने आवेदन/ पंजीकरण किया। परन्तु कई किसानों की एप्लीकेशन स्वीकार नहीं की गई है और उसे रिजेक्ट लिस्ट में डाल दिया गया है। दोस्तों, आज हम आपको इस लेख के माध्यम से सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना रिजेक्ट लिस्ट क्या है, इसका उद्देश्य, रिजेक्ट लिस्ट देखने की प्रक्रिया, योजना हेतु अयोग्यता मानदंड, पीएम किसान योजना पैसे रिफंड की जानकारी इत्यादि।
पीएम किसान सम्मान निधि रिजेक्ट लिस्ट 2023 (अपात्र किसान)
PM Kisan Samman Nidhi Yojana को किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए वित्तीय बजट 2019-20 में केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल जी द्वारा आरंभ किया गया था। इस योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष किसानों को 6000 रुपये की आर्थिक सहायता सरकार की ओर से प्रदान की जाती है। यह आर्थिक सहायता उन्हें 2000-2000 रुपये की बराबर किस्तों में प्रदान की जाती है, जिससे कि गरीब किसान भाइयों की मदद की जा सके। इस योजना के अंतर्गत 8 करोड़ किसानों ने आवेदन किया है, लेकिन इनमें से कई सारे किसान ऐसे हैं जो इस योजना के पात्र नहीं है। वह सभी किसान जो इस योजना के पात्र नहीं हैं या उनका आवेदन रिजेक्ट कर दिया गया है। अब सरकार द्वारा रिजेक्टेड आवेदन की सूची में अपना नाम देख सकते हैं। वैसे फिलहाल अभी कुछ राज्यों में ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना रिजेक्ट लिस्ट जारी की गई है।
Overview of Kisan Samman Nidhi Yojana Rejected List
योजना का नाम | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना |
लेख प्रकार | पीएम किसान योजना रिजेक्ट लिस्ट/ सूची |
In English | PM Kisan Rejected List |
लांच की गयी | भारत सरकार द्वारा |
नवीतम वर्ष | 2023-2024 |
उद्देश्य | रिजेक्ट आवेदनों की जानकारी प्रदान करना |
लाभार्थी | भारत के लघु व सीमांत किसान |
ऑफिसियल वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
किसान सम्मान निधि योजना रिजेक्ट लिस्ट | Click Here |
PM Kisan Yojana Rejected List 2023 आवेदन पत्र में गलती
पीएम किसान सम्मान निधि योजना रिजेक्ट लिस्ट 2023 देखने के लिए आपको किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है। आप घर बैठे ही अपने मोबाइल फ़ोन पर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना नाम रिजेक्ट लिस्ट में देख सकते हैं। इससे आपका समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता आएगी। यदि आपके आवेदन पत्र में कोई गलती है तब भी आपका नाम PM Kisan Yojana Rejected List में नहीं आएगा। ऐसे सभी किसान दोबारा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और अपनी पिछली गलती को सुधार के योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना का लाभ किसानों को 5 वर्ष तक दिया जाएगा। यदि आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना रिजेक्ट लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं तो नीचे दी गयी प्रक्रिया का ध्यानपूर्वक पालन करें।
किसान सम्मान निधि योजना रिजेक्ट लिस्ट का उद्देश्य
रिजेक्ट लिस्ट का मुख्य उद्देश्य उन सभी किसानों की जानकारी प्रदान करना है जिनका आवेदन रिजेक्ट यानि निरस्त हो गया है। यह लिस्ट सरकार द्वारा PM Kisan Portal पर ऑनलाइन जारी कर दी गई है। PM Kisan Yojana Rejected List देखने के लिए आपको किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है। अब आप घर बैठे ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पीएम किसान सम्मान निधि योजना रिजेक्ट लिस्ट देख सकते हैं। इससे आपका समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता आएगी।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में
- संस्थागत भूमि धारक
- किसान परिवार जो निम्न श्रेणियों में से एक या एक से अधिक शर्त को पूरा करता है।
-
- संवैधानिक पदों के पूर्व और वर्तमान धारक
- पूर्व या वर्तमान मंत्री/ पूर्व या वर्तमान लोकसभा, राज्यसभा, राज्य विधान सभा आदि के मेंबर/ नगर निगमों के पूर्व या वर्तमान महापौर/ जिला पंचायत की पूर्व या वर्तमान अध्यक्ष
- वे सभी नागरिक जिन्होंने आयकर जमा किया है।
- किसी भी पेशे जैसे कि डॉक्टर, इंजीनियर, लॉयर से जुड़े नागरिक जो अपने पेशे का अभ्यास करते हैं।
- सभी रिटायर्ड पेंशन धारक जिनकी मासिक पेंशन 10,000 रुपये या फिर उससे अधिक है।
- केंद्रीय राज्य सरकार के अंतर्गत काम करने वाले या फिर रिटायर्ड कर्मचारी (मल्टी टास्किंग स्टाफ, क्लास 4, ग्रुप डी कर्मचारियों को छोड़कर)
Kisan Samman Nidhi Yojana Rejected List के महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आवेदक की पासपोर्ट-साइज फोटो
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- खेती का प्रमाण
- बैंक अकाउंट विवरण
- मोबाइल नंबर
पीएम किसान आवेदन रिजेक्ट होने के कारण क्या है?
नई रिजेक्ट लिस्ट pmkisan.gov.in या पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों के आवेदन अस्वीकृत होने के कारण कुछ इस प्रकार हैं:
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम होना।
- खसरा-खतौनी में गलत जानकारी प्रदान करना।
- किसानों की आयु में परिवर्तन होना।
- योजना के आरंभ होने के बाद खेती के लिए भूमि लेना।
- आवेदन फॉर्म में बंद बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करना।
- बैंक अकाउंट नंबर दर्ज कर देना तथा आईएफएससी कोड भूल जाना।
- आवेदक द्वारा गलत बैंक अकाउंट नंबर प्रदान करना तथा आईएफएससी कोड गलत भरना।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना रिजेक्ट लिस्ट देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको PM Kisan Samman Nidhi Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेब होमपेज पर आपको डैशबोर्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद, आपको सम्बंधित राज्य, डिस्ट्रिक्ट, सब डिस्ट्रिक्ट तथा विलेज का चयन है।
- अब आप को “Show” बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात, आपको रिजेक्टेड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह से पीएम किसान सम्मान निधि योजना रिजेक्ट लिस्ट आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana पैसा रिफंड करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको भारतकोष की आधिकारिक वेबसाइट https://bharatkosh.gov.in/ पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको Quick Payment के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा, जिसमें आपको Ministry और Purpose का चयन करना है।
- मिनिस्ट्री में आपको एग्रीकल्चर का चयन करना होगा और पर्पस में पीएम किसान रिफंड का चयन करना होगा।
- इसके बाद, आपको Next बटन पर क्लिक करें। अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा, जिसमें आपको पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
- इसके पश्चात, आपको पैसे वापस करने की संख्या दर्ज करके नेक्स्ट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर, पैन नंबर, इमेल आईडी आदि दर्ज करके Next button पर क्लिक करना होगा। सभी जानकारी सेव करने के बाद, Confirm बटन पर क्लिक करिए।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा। इस पेज पर आपको अपने बैंक तथा जिस बैंक से सरकार द्वारा आपको किस्त की राशि भेजी गई थी उसका चयन करना होगा।
- इसके बाद, अपने Payment Method का चयन करके दिए गया कैप्चा कोड दर्ज करें।
- अब आपको नीचे दिए गए घोषणापत्र पर टिक करके Pay के बटन पर क्लिक करना होगा।
अंत में Payment Page पर आपको अपना क्रेडिट कार्ड नंबर, सीवीवी नंबर आदि दर्ज करना होगा। अब आपको Pay Now बटन पर क्लिक करना होगा। इस प्रकार आपके पैसा रिफंड यानि आपके बैंक अकाउंट में वापस आ जायेंगे।
PM Kisan Yojana पेमेंट स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया
अगर आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पेमेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक करना चाहते हो तो आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद, निम्नलिखित चरणों का पालन करें।
- वेब होमपेज पर आपको बेनिफिशियरी स्टेटस के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात, आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा, जिसमें आपको अपनी सर्च कैटेगरी जो कि आधार नंबर, अकाउंट नंबर या फिर मोबाइल नंबर है का चयन करना है।
- अब आपको पेज में मांगी गयी संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी।
- अंत में आपको Get Data के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह आप PM Kisan Samman Nidhi Payment Status ऑनलाइन देख सकते हैं।
आधार फेलियर रिकॉर्ड्स को एडिट या अपडेट करें
अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में Aadhaar Failure Records को एडिट या अपडेट करना चाहते हो तो आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडिट आधार फेलियर रिकॉर्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद, आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा, जिसमें आपको Search Category का चयन करना होगा जैसे आधार नंबर, अकाउंट नंबर, मोबाइल नंबर तथा फार्मर नेम आदि।
- अगले पेज पर आपको संबंधित जानकारी दर्ज करके Search बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने आपका पीएम किसान सम्मान निधि योजना का फॉर्म खुलकर आएगा।
- इस फॉर्म में जो गलती आपको एडिट या अपडेट करनी है करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- इस प्रकार आप आधार फेलियर रिकॉर्ड को एडिट कर सकते हैं।
बिहार किसान सम्मान निधि रिजेक्टेड लिस्ट देखने की प्रक्रिया
जो किसान भाई बिहार राज्य में pmkisan.gov.in New Rejected List 2023/ अस्वीकृत लिस्ट में अपना नाम खोजना चाहते हैं उन्हें नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।
- सर्वप्रथम आपको कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइये।
- वेब होमपेज पर आपको आवेदन की स्थिति/आवेदन प्रिंट का सेक्शन दिखाई देगा।
- इस सेक्शन पर आपको PM Kisan अस्वीकृत आवेदन सूची के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद, आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- इस पेज पर पूछी गई सभी जानकारी जैसे District तथा Block का चयन करके Show बटन पर क्लिक कर दें।
- इस तरह से आपके सामने अस्वीकृत किसानों की पूरी सूची खुलकर आ जाएगी।
Contact Details (Helpline Number)
यहाँ हमने आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना रिजेक्ट लिस्ट 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। आशा करते हैं कि आपको यह जानकारी लाभदायक लगी होगी। यदि आप फिर भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे है तो आप नीचे दिए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।
- टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर: 011-24300606
- पीएम किसान ऑफिसियल वेबसाइट: https://pmkisan.gov.in/
प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गयी अन्य सरकारी योजनाओं की सूची 2023