पीएम किसान FPO योजना 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | एप्लीकेशन फॉर्म

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको किसान एफपीओ योजना 2023 के बारे में बताने जा रहे हैं। देश में किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए तथा कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा Kisan FPO Yojana की शुरूआत की गई है। आप सभी को पता है केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा किसानों की आय को दोगुना करने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के बाद, ग्रामीण किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा नई-नई योजनाएं शुरू की जा रही है। आज हम आपको अपनी इस पोस्ट के माध्यम से इस योजना  से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे एफपीओ क्या है?, इसका उद्देश्य, लाभ तथा विशेषताएं, आवश्यक दस्तावेज तथा आवेदन/ पंजीकरण प्रक्रिया आदि के बारे में बताने जा रहे हैं। अतः आप हमारी पोस्ट को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें और इस योजना का लाभ उठाएं।

PM Kisan FPO - Fund Yojana

Overview of PM Kisan FPO Yojana 2023

विषय पीएम किसान FPO योजना
शुरू करने का श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी
वित्तीय वर्ष 2023-2023
सम्बंधित विभाग कृषि विभाग, भारत सरकार
लाभार्थी देश के किसान उत्पादक संगठन
उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन तथा ऑफलाइन मोड
ऑफिसियल वेबसाइट यहां क्लिक करें
लेख श्रेणी केंद्र सरकार योजना

प्रधानमंत्री किसान एफपीओ (FPO) क्या है?

FPO का पूरा नाम Farmer Producer Organisation है और यह एक किसान उत्पादक संगठन है। यह किसानों के हित के लिए काम करता है। अर्थात हम कह सकते हैं कि किसानों का एक ऐसा संगठन जो किसानों के हित के लिए दिन-रात कार्य करता हो, जो कंपनी एक्ट के अंतर्गत रजिस्टर्ड हो तथा कृषि से संबंधित जो भी उत्पादक स्रोत हो और उनको आगे बढ़ाता हो। एफपीओ या फार्मर प्रोडूसर आर्गेनाईजेशन या किसान उत्पादक संगठन की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा उत्तर प्रदेश के शहर चित्रकूट से की गई थी।

इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को कम से कम 11 किसानों को इकट्ठा करके अपना एक समूह बनाना होता है। इस योजना के माध्यम से कृषि उत्पादक संगठनों को भारत सरकार द्वारा 1500000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। प्रधानमंत्री किसान एफपीओ योजना के तहत यह राशि 3 वर्ष के अंदर दी जाएगी। PM Kisan FPO Yojana के अंतर्गत 4496 करोड रुपए देने का प्रावधान सरकार द्वारा किया गया है। यह किसानों के लिए काफी लाभदायक होगा। Farmer Producer Organisation Scheme के माध्यम से भारत में 10,000 नए किसान संगठन बनाए जाएंगे। जो कंपनी एक्ट के अंतर्गत रजिस्टर्ड होंगे।

PM Kisan FPO Yojana बनी किसानों की आय

भारत के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी के द्वारा पांच राज्यों में मधुमक्खी पालन को स्थापित करने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री किसान एफपीओ योजना के अंतर्गत इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा शामिल किया गया है। मधुमक्खी पालन से ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे निम्न वर्ग के लोगों को इस योजना के अंतर्गत काफी लाभ मिलेगा। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा कम से कम 10,000 नए एफपीओ संगठन बनाने का निर्णय लिया गया है।

PM Kisan FPO Yojana की शुरुआत 26 नवंबर 2020 को केंद्र सरकार द्वारा इसका शुभारंभ किया गया था। किसान FPO योजना की शुरुआत अभी केवल 5 जिलों में की गई है। मध्य प्रदेश का मुरैना जिला, राजस्थान का भरतपुर जिला, बिहार का पूर्वी चंपारण जिला, पश्चिम बंगाल का सुंदरवन जिला तथा उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले का नाफेड को केंद्र सरकार की इस योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है।

किसान FPO योजना के तहत मधुमक्खी पालन

  • शहद उत्पादन योजना के माध्यम से भारत को शहद उत्पादन में आगे बढ़ाना है।
  • FPO के अंतर्गत शामिल किए गए 5 जिलों को 4 से 5 हजार शहद उत्पादकों को लाभ मिलेगा।
  • मधुमक्खी पालन योजना से कम से कम 60,000  क्विंटल शहद उत्पन्न होने की संभावना है।
  • इससे जो शहद उत्पन्न हुआ उसे नफेड की मदद से उपभोक्ताओं तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है।
  • फार्मर प्रोडूसर आर्गेनाईजेशन के सभी संगठन अपनी गतिविधियों का प्रबंधन स्वयं से कर पाएंगे।
  • सभी संगठन अपनी गतिविधियों के माध्यम से बाजार में अच्छी पहुंच बना सकते हैं।
  • इस शहद उत्पादन योजना के माध्यम से भारत के ग्रामीण किसानों को काफी लाभ मिलेगा।
  • इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य किसानों की आय को दोगुना करना है।
  • योजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा 500 करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं।
  • योजना का लक्ष्य ग्रामीण किसानों को आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत जोड़ना है।
  • PM Kisan FPO Yojana किसानों की आय दोगुनी करने में वरदान साबित होगा।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना ऑनलाइन फॉर्म (e-Gopala App)

Kisan FPO Yojana 2023 Details

प्रधानमंत्री किसान एफपीओ योजना के अंतर्गत किसान उत्पादक संगठन अगर मैदानी क्षेत्र में काम कर रहे हैं तो उसमें कम से कम ग्रामीण क्षेत्र के 300 किसान जुड़े होने चाहिए। PM Kisan FPO Yojana का लाभ लेने के लिए आपको कम से कम के इसके अंतर्गत  300 किसान जोड़ने होंगे तभी आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। किसान उत्पादक संगठन पहाड़ी क्षेत्र में भी काम कर रहा है। पहाड़ी क्षेत्र में किसान उत्पादक संगठन बनाने के लिए आपको कम से कम ग्रामीण क्षेत्र के 100 ग्रामीण किसान इस योजना के अंतर्गत जोड़ने होंगे। तभी आप पहाड़ी क्षेत्र में इस योजना का लाभ उठा पाएंगे।

प्रधानमंत्री किसान फार्मर प्रोडूसर आर्गेनाईजेशन योजना 2023 का लाभ लेने के लिए  देश के ग्रामीण किसानों को इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना पड़ेगा। इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण किसानों को खाद्य, बीज, दवाई और कृषि से संबंधित जैसे जरूरी सामान खरीदना अब आसान होगा। केंद्र सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने से किसानों को एक और फायदा होगा, उन्हें किसान बिचौलियों से मुक्ति मिल जाएगी। इस सिस्टम में भारत के ग्रामीण किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए सरकार द्वारा अच्छा रेट मिलेगी।

Pradhanmantri Kisan FPO Scheme 2023 का उद्देश्य

आप सभी जानते हैं पूरे विश्व में कोरोना महामारी की वजह से चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। पूरे भारत में COVID-19 वायरस महामारी का संकट दिन-व-दिन बढ़ता जा रहा है। जिसकी वजह से पूरे देश में लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है। इस लॉकडाउन के कारण किसान, मजदूरों, श्रमिकों, सड़क विक्रेताओ, रेडी वाले, फेरी वाले, रिक्शा चालक आदि के रोजगार बंद हो गए हैं। इस कोरोना वायरस की वजह से ग्रामीण किसान तथा रोजाना मजदूरी करने वाले मजदूरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस महामारी की वजह से वह अपने परिवार का भरण पोषण भी सही से नहीं कर पा रहे हैं।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा पीएम किसान फार्मर प्रोडूसर आर्गेनाईजेशन योजना 2023 की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से भारत के किसान उत्पादक संगठन या FPO को केंद्र सरकार द्वारा 15 -15 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। PM Kisan FPO Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य भारत के ग्रामीण किसानों को कृषि क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। इस योजना से उनकी भी दोगुनी होगी तथा उनके परिवार का भरण पोषण आसानी से हो पाएगा। Pradhanmantri Kisan FPO Scheme शुरू करने से उनकी आय में वृद्धि होगी तथा देश की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2023 PMFBY ऑनलाइन फॉर्म

PM Kisan FPO योजना की मुख्य विशेषताएं

प्रधानमंत्री किसान फार्मर प्रोडूसर आर्गेनाईजेशन योजना का लाभ लेने के लिए भारत के केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने निम्नलिखित विशेषताएं बताइए जो नीचे दी गई है:

  1. Pradhanmantri Kisan FPO Scheme के अंतर्गत केंद्र सरकार 10,000 नए किसान उत्पादक संगठन बनाएगी।
  2. PM Kisan FPO Yojana के अंतर्गत वर्ष  2024 तक इस पर 6865 करोड़ रुपये खर्च किये जायेगे।
  3. केंद्र सरकार हर फार्मर प्रोडूसर आर्गेनाईजेशन किसानो को 5 साल के लिए क्या सरकार द्वारा सरकारी समर्थन दिया जायेगा।
  4. Kisan FPO के लिए केंद्र सरकार द्वारा संगठन के काम को देखने के बाद 15 लाख रुपए की सहायता देगी।
  5. केंद्र सरकार द्वारा यह सहायता राशि तीन वर्षों में मिलेगी।
  6. पीएम किसान FPO योजना के अंतर्गत वही सारे फायदे मिलेंगे, जो एक कंपनी को मिलते हैं।
  7. इस योजना के अंतर्गत कुल 30 लाख किसानो को लाभ मिलेगा।
  8. देश में कृषि का विस्तार होने से  किसानों के आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
  9. योजना का उद्देश्य किसी उद्योग के बराबर ही खेती से मुनाफा हासिल करना है।
  10. प्रधानमंत्री किसान एफपीओ योजना के अंतर्गत देश के किसानों को जो भी राशि प्राप्त होगी वह नगद दी जाएगी।
  11. पीएम किसान FPO योजना में देश के छोटे और सीमांत किसानों के समूह बनेंगे, जिससे भारत के ग्रामीण किसानों को लाभ मिलेगा।

पीएम किसान FPO योजना के लाभ

Pradhanmantri Kisan फार्मर प्रोडूसर आर्गेनाईजेशन योजना के लाभ निम्नलिखित हैं:

  • PM Kisan FPO Yojana का लाभ देश के किसानों को दिया जायेगा।
  • इस योजना के अंतर्गत देश के कृषि उत्पादक संगठनो को केंद्र सरकार द्वारा 15 लाख रूपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
  • केंद्र सरकार द्वारा यह धनराशि तीन साल के अंदर दी जाएगी।
  • इस संगठन के लिए कम से कम 11 लोगों का समूह होना चाहिए।
  • प्रधानमंत्री किसान FPO योजना के तहत अगर संगठन मैदानी क्षेत्र में काम करता है।
  • तो इस संगठन में कम से कम 300 किसान जुड़े होने चाहिए।
  • ऐसे ही अगर संगठन पहाड़ी क्षेत्र में काम करता है, तो उसमें 100 किसानों को इससे जुड़े होने चाहिए। तभी ग्रामीण किसान इस योजना का लाभ उठा सकते है।
  • देश के ग्रामीण लाभार्थियों को योजना का लाभ उठाने के लिए पीएम किसान पीएफओ के अंतर्गत आवेदन करना होगा।

PM Kisan FPO Yojana आवेदन/ पंजीकरण प्रक्रिया

प्रधानमंत्री किसान फार्मर प्रोडूसर आर्गेनाईजेशन योजना 2023 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभी आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि पीएम किसान FPO योजना  को केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में लांच किया गया है। इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अभी कोई अधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। जैसे ही इस योजना के अंतर्गत मोदी सरकार द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी। तो हम आपको अपने इस पोस्ट के माध्यम से सभी जानकारी साझा करेंगे। जिससे भारत के ग्रामीण किसान इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे और इस योजना का लाभ उठा पाएंगे।

किसान उत्पादक संगठन पंजीकरण की प्रक्रिया

जैसे कि हमने आपको ऊपर बताया कि सरकार द्वारा FPO Farmer Registration को जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके लिए सरकार या तो अलग से कोई वेबसाइट लॉन्च करेगी या फिर ऑफलाइन माध्यम से आवेदन स्वीकारे जायेंगे। आपको बता दें कि यह योजना एक कंपनी की तरह कार्य करेगा और इसके लिए किसानों को कंपनी एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। योजना के अंतर्गत इस ग्रुप को उसी तरह के लाभ प्राप्त होंगे, जो कि एक कंपनी को प्राप्त होते हैं। साथ ही FPO योजना से जुड़े किसानों को अपने उत्पादन के लिए सही बाजार बहुत आसानी से मिलेगा, जिससे वे बिचौलियों के जाल में फंसने से बच भी जाएंगे और अपनी मेहनत का पैसा सीधे हासिल करने पाएंगे।

  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की जानकारी हेतु इस लिंक पर क्लिक करें।

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गयी अन्य सरकारी योजनाओं की सूची 2023-24

Tags related to this article
Categories related to this article
PM Modi Yojana, Central Govt Scheme

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top