Mukhyamantri Parivarik Labh Yojana 2023 Bihar | मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना बिहार Form PDF Download | Bihar National Family Benefits Scheme List | राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना आवेदन की स्थिति
बिहार सरकार द्वारा राज्य के गरीब नागरिकों के लिए “राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना 2023” शुरू की गयी है। इस योजना नेशनल फॅमिली बेनिफिट्स स्कीम के नाम से भी जाना जाता है। इस लेख के माध्यम से हम आपको बिहार राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना से जुड़ी सभी जानकारी विस्तारपूर्वक बताएँगे। जैसे की इस योजना का लाभ कौन उठा सकता है, जरूरी पात्रता व दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आदि। साथ हम आपको Mukhyamantri Parivarik Labh Yojana Bihar के तहत एप्लीकेशन स्टेटस देखने की प्रक्रिया की जानकारी भी देंगे। इसके साथ ही आप योजना के तहत लाभार्थी सूची भी ऑनलाइन देख पाएंगे। कृपया इसके लिए पूरा आर्टिकल अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।
मुख्यमंत्री राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना बिहार 2023 क्या है?
सभी राज्य सरकारों द्वारा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना यानि National Family Benefit Scheme चलाई जाती है। इस योजना के तहत सरकार उन परिवारों की मदद करती है, जिनके मुखिया का आकस्मिक निधन या स्वर्गवास हो गया हो। ऐसे में परिवार में कोई कमाने वाला नहीं होता है। ऐसे परिवारों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ें, इसलिए सरकार द्वारा उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। बिहार सरकार का यह योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य भी यही है कि असहाय परिवारों को आर्थिक सहायता की जा सके, ताकि उन्हें किसी प्रकार की समस्या न सामना न करना पड़ें। यहाँ हम आपको Bihar Mukhyamantri Parivarik Labh Yojana की आवेदन/ पंजीकरण प्रक्रिया और इससे संबंधित अनेक आवश्यक सूचनाओं के विषय में जानकारी प्रदान कर रहे हैं। कृपया आगे पढ़ना जारी रखें।
Overview of Bihar CM Parivarik Labh Yojana 2023
योजना का नाम | राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना बिहार |
सम्बंधित विभाग | समाज कल्याण विभाग |
राज्य | बिहार |
नवीनतम वर्ष | 2023-2024 |
उद्देश्य | पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
लाभार्थी | बिहार राज्य के सभी नागरिक |
देय धनराशि | 20,000 रुपये |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ ऑफलाइन मोड |
हेल्पलाइन नंबर | N/A |
आधिकारिक वेबसाइट | serviceonline.bihar.gov.in |
लेख श्रेणी | राज्य सरकार योजना |
मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना बिहार के लाभ
अब हम आपको Bihar Mukhyamantri Parivarik Labh Yojana के तहत मिलने वाले लाभों के बारे में चर्चा करेंगे।
- परिवार के मुखिया की आकस्मिक मृत्यु होने पर सहायता
- बिहार राज्य के पीड़ित परिवारों को लाभ
- पीड़ित परिवार को 20,000 रुपये की आर्थिक सहायता
- गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों को लाभ
Mukhyamantri Parivarik Labh Yojana 2023 के उद्देश्य
आपको बता दें की बिहार राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा Rashtriya Parivarik Labh Yojana को शुरू करने का उद्देश्य ऐसे परिवारों को आर्थिक सहायता देना हैं, जिनके परिवार के मुखिया किसी दुर्घटना का शिकार होने के कारण या अन्य किसी आकस्मिक कारण से मृत्यु के शिकार हो जाते हैं। ऐसी अवस्था में उनके परिवार का भरण-पोषण करने वाला कोई नहीं रहता। इसी बात का ध्यान रखते हुए बिहार राज्य सरकार द्वारा पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान करने के लिए यह योजना तैयार की गयी है, ताकि पीड़ित परिवारों को किसी प्रकार की समस्या या आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े। Mukhyamantri Parivarik Labh Yojana के तहत बहुत से परिवारों को सहायता प्रदान की गयी हैं और बहुत से परिवार इस योजना के चलते लाभान्वित भी हुए हैं। यह योजना अभी राज्य में मुख्य रूप से संचालित हैं।
नोट – योजना के अंतर्गत मृतक के पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा 20,000 रुपये की धनराशि निर्धारित की गयी है, ताकि मृतक के परिवार को कुछ मदद हो सके।
राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना बिहार हेतु पात्रता मानदंड
बिहार सरकार द्वारा Rashtriya Parivarik Labh Yojana 2023 के लिए कुछ निम्नलिखित पात्रता शर्ते निर्धारित की गयी हैं। इन निर्धारित पात्रताओं को पूरा करने पर ही आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। यदि आप इन निर्धारित पात्रताओं को पूरा करने में असमर्थ हैं, तो आपको इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे।
- सबसे पहले मृतक व्यक्ति स्थायी रूप से बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए। या फिर मृतक व्यक्ति को संबंधित राज्य में रहते 10 वर्ष हो चुके है। अन्य किसी व्यक्ति को इस योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा।
- मृतक व्यक्ति की मृत्यु का कारण आकस्मिक मृत्यु या दुर्घटना मृत्यु होना चाहिए। अन्य किसी कारण से मृत्यु होने पर आवेदक को इस योजना के पात्र नहीं माना जाएगा।
- साथ ही मृतक व्यक्ति की आयु-सीमा 18-65 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य हैं। इससे कम या अधिक आयु होने पर आप इस योजना का लाभ उठाने में असमर्थ होंगे।
- आवेदनकर्ता को बीपीएल राशन कार्ड-धारक होना चाहिए अर्थात पीड़ित परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करते हों।
Mukhyamantri Parivarik Labh Yojana हेतु आवश्यक दस्तावेज
योजना का आवेदन करने के लिए कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होती हैं। यहाँ हम आपको बिहार राज्य में मुख्यमंत्री राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची प्रदान कर रहें हैं। जिनका विवरण निम्न प्रकार है:
- मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र
- साथ उसका आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- बीपीएल राशन कार्ड
- FIR की प्रतिलिपि
- बैंक खाता विवरण
- वैलिड मोबाइल नंबर
RTPS सर्विस ऑनलाइन पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
अगर आपको Mukhyamantri Parivarik Labh Yojana 2023 Bihar में ऑनलाइन आवेदन करना है तो सबसे पहले आपको RTPS Sevice Online Portal पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। यहाँ नीचे हम आपको ऑफिसियल पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और लॉगिन करने के कुछ आसान से स्टेप्स बताने जा रहें हैं।
- सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट के लिंक यानि serviceonline.bihar.gov.in पर जाइये।
- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर ऑफिसियल वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा।
- यहाँ पर आपको नागरिक अनुभाग के सेक्शन में जाकर नए रजिस्ट्रेशन के लिए “खुद का पंजीकरण” लिंक पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा।
- अब इस फॉर्म में पूछी गयी समस्त जानकारी ध्यानपूर्वक भरें। जैसे कि अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासवर्ड और उसके बाद अपना राज्य चुने।
- समस्त जानकारी भरने के बाद, निर्धारित कैप्चा कोड भरकर फॉर्म को सबमिट कर दें।
- इस प्रकार आपकी ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया सफलतापूर्वक हो जाएगी।
Bihar Mukhyamantri Parivarik Labh Yojana Online Apply
आपको बता दें कि यदि आप राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना २०२१ बिहार के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं तो आप नीचे दी गयी आसान-सी प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको बिहार सर्विस ऑनलाइन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेब होमपेज पर आपको ‘RTPS सेवाओं’ का सेक्शन दिखाई देगा। आपको उस सेक्शन में जाकर “समाज कल्याण विभाग समाजिक सुरक्षा योजनाओं की सेवाएं” पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद, आपके सामने एक सूची खुल जाएगी, यहाँ पर आपको “राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के लिए आवेदन” लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद, आपके सामने नीचे इमेज अनुसार पेज खुल जाएगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
- इस फॉर्म में पूछी गयी सूचनाओं को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही भरें, ताकि त्रुटि की कोई आशंका न रहें।
- साथ ही एप्लीकेशन फॉर्म में लगने वाले जरूरी दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड करना न भूले।
- सभी सूचनाएं भरने के बाद, आपको Apply to Office बटन पर क्लिक करना होगा और डिपार्टमेंट का भी चयन करना होगा।
- डिपार्टमेंट का चयन करने के बाद, आपको इसमें पूछी गयी सूचनाएं भर कर OK के बटन पर क्लिक कर दें।
- अंत में निर्धारित कैप्चा कोड भर कर आवेदन फॉर्म को ऑनलाइन सबमिट कर दें।
- इस प्रकार Mukhyamantri Parivarik Labh Yojana ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की यह प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।
पारिवारिक लाभ योजना बिहार हेतु ऑफलाइन प्रोसेस
यदि आप Bihar Mukhyamantri Parivarik Labh Yojana के लिए ऑफलाइन अप्लाई करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए प्रोसेस का पालन करके आसानी से योजना के लिए Offline Apply कर सकते हैं।
- ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको एसडीओ ऑफिस में जाना होगा।
- इसके बाद, आपको वहां से निर्धारित आवेदन फॉर्म PDF फॉर्मेट में प्राप्त करना होगा।
- अब फॉर्म में दिए गए विकल्पों को ध्यानपूर्वक पढ़ने के बाद, पूछी गयी सभी सूचनायें भरें।
- इसके बाद, आपको फॉर्म के साथ एफआईआर की कॉपी और मृत्यु प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज संलग्न करने होंगे।
- अंत में आपको यह फॉर्म पूर्ण रूप से तैयार करके एसडीओ ऑफिस में जमा करना होगा। साथी ही रसीद लेना न भूलें।
- फिर आपके आवेदन फॉर्म की एसडीओ अधिकारी द्वारा पूर्ण रूप से जांच की जाएगी।
- पूर्ण रूप से पुष्टि करने के बाद ही आपको आर्थिक सहायता हेतु 20,000 रुपये धनराशि हस्तांतरित की जाएगी।
ध्यान दें – अभी फिलहाल बिहार राज्य में Mukhyamantri Parivarik Labh Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित नहीं किये गए है। आप सिर्फ SDO Office के माध्यम से ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
Bihar Mukhyamantri Parivarik Labh Yojana से संबंधित आवश्यक जानकारी के बारे में जानने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट या ईमेल आईडी के माध्यम से संपर्क करके सूचना प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपको पारिवारिक लाभ योजना बिहार का आवेदन करने में किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं तो इसके लिए सम्बंधित अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
- Email ID: serviceonline.bihar@gov.in
- Official Website: serviceonline.bihar.gov.in