[रजिस्ट्रेशन] मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, Tirth Yatra Yojana, 7 नए देवस्थान सूची

Delhi CM Tirth Yatra Yojana Online Registration 2023 | Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana 7 New Destinations & Beneficiary List | दिल्ली सरकार तीर्थ यात्रा योजना ऑनलाइन पंजीकरण और लाभार्थी सूची

दिल्ली सरकार द्वारा शुरू किये गए “मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना 2023” में 7 नए देवस्थान की पूरी जानकारी देंगे। अभी हाल ही में हुए दिल्ली सरकार की मंत्रिमंडल बैठक में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में 7 अन्य स्थानों को जोड़ने के लिए मंजूरी दे दी है। सीएम अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की इस बैठक में- अब प्रदेश सरकार 7 अन्य देवस्थानों या स्थलों को जोड़ेगी। दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में अब कुल 12 तीर्थ यात्रा स्थलों की यात्रा कराई जाएगी।

Delhil मुख्यमंत्री वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2023

राज्य सरकार की इस सरकारी योजना में हर साल लगभग हजारों वृद्ध तीर्थ यात्रियों को जिनकी उम्र 60 साल या इससे अधिक है यात्रा कराई जाती है। दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में जोड़े जाने वाले अन्य स्थान रामेश्वरम मदुरै, तिरुपति, द्वारकाधीश, जगन्नाथ पुरी, कोणार्क-भुवनेश्वर, शिरडी, उज्जैन और बोधगया है। इसके अलावा सरकार द्वारा मौजूदा अजमेर-पुष्कर दौरे में हल्दीघाटी गंतव्य को भी जोड़ा जाएगा। नीचे लेख में हम आपको Delhi Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana- 7 New Destinations लिस्ट की पूरी जानकारी दे रहे है। कृपया इसके लिए पूरा आर्टिकल अंत तक ध्यान से पढ़ें।

Delhi Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana Online Registration
Delhi Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana Online Registration

दिल्ली सीएम तीर्थ यात्रा योजना 2023 – 7 नए देवस्थान सूची

Delhi CM Tirth Yatra Yojana (7 New Destinations List) – दिल्ली सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत नए जोड़े जाने वाले 7 अन्य तीर्थ स्थलों को पहले से ही चल रहे 5 देवस्थानों में जोड़ा जाएगा। जिसके लिए अब नया रूट किस तरह से होगा इसके लिए आप नीचे देख सकते हैं:

  1. दिल्ली-रामेश्वरम-मदुरै-दिल्ली (8 दिन)
  2. Delhi-तिरुपति-दिल्ली (7 दिन)
  3. दिल्ली-द्वारकाधीश-नागेश्वर-दिल्ली (6 दिन)
  4. New Delhi-जगन्नाथपुरी-कोणार्क-भुवनेश्वर-दिल्ली (7 दिन)
  5. दिल्ली-शिरडी-शनि शिंगणापुर-दिल्ली (5 दिन)
  6. Delhi-उज्जैन ओंकारेश्वर-दिल्ली (6 दिन)
  7. नई दिल्ली-बोधगया -सारनाथ (अभी तक फैसला नहीं किया गया है)

इसके अलावा अन्य कार्यात्मक मार्ग दिल्ली-मथुरा-वृंदावन-आगरा-फतेहपुर सीकरी, दिल्ली-हरिद्वार-ऋषिकेश-नीलकंठ, दिल्ली-अमृतसर-वाघा बॉर्डर-आनंदपुर साहिब और दिल्ली-वैष्णो देवी-जम्मू आदि हैं।

Eligibility Conditions for Delhi CM Tirth Yatra Yojana

इस तीर्थ यात्रा योजना के लिए आवेदन/ पंजीकरण करने के लिए, उम्मीदवार को निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना होगा।

  • सबसे पहले आवेदक को दिल्ली का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 60 साल से कम नहीं होनी चाहिए।
  • इसके अलावा, राज्य सरकार आवेदक के साथ 18 वर्ष से अधिक के एक सहायक (Assistant) को भी अनुमति देगी। जिसका व्यय भी सरकार द्वारा उठाया जाएगा।
  • आवेदक की वार्षिक आय तीन लाख रुपये (Rs 3 Lakh) से अधिक नहीं होनी चाहिए। और उसे केंद्रीय/राज्य/स्थानीय सरकार या स्वायत्त निकायों का कर्मचारी नहीं होना चाहिए।

ध्यान दे – इस फ्री तीर्थ स्थल यात्रा योजना (Delhi CM Tirth Yatra Yojana) का पूरा खर्चा दिल्ली सरकार उठाती है। अगर कोई भी तीर्थ यात्री ऑनलाइन आवेदन करने के बाद यात्रा नहीं करना चाहता है। तो उसे 7 दिनों के भीतर सूचना देनी होगी। वरना वह आगे से दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण/आवेदन करने के लिए पात्र नहीं होगा।

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना 2023 ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म

Delhi CM Tirth Yatra Yojana 2023 Online Registration Form – दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में यह भी कहा गया की जहां तक संभव होगा थ्री-टीयर एसी ट्रेन के अलावा, एसी आवास भी उपलब्ध कराये जाएंगे। और जहाँ भी यत्रियों को बसों के माध्यम से ले जाने की जरूरत पड़ेगी। वहाँ 2X2 एसी कोचों का इस्तेमाल किया जाएगा। जो भी श्रद्धालु इस मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का हिस्सा बनना चाहते हैं। वे अपने क्षेत्र के विधायक, दिल्ली सरकार में कोई भी मंत्री और अध्यक्ष के तौर पर कार्यरत, तीर्थ यात्रा विकास समिति से अपना प्रमाण पत्र जारी करवा सकते हैं।

Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana हेतु आवेदन कैसे करें?

दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन (Delhi CM Tirth Yatra Yojana Online Application) भरने के निर्देश नीचे दिए गए हैं:

  1. आवेदन पत्र ऑनलाइन उपलब्ध होंगे या फिर आप इसे विभागीय आयुक्त कार्यालय या संबंधित विधायक (MLA) या तीर्थ यात्रा समिति के कार्यालय (Office of Pilgrimage Committees) के माध्यम से ऑनलाइन दायर कर सकते हैं।
  2. तीर्थयात्रियों का चयन लक्की-ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा और संबंधित क्षेत्र के विधायक को चयनित निवासियों को दिल्ली से संबंधित प्रमाणित करना होगा।

Important Links (Helpline Number)

Delhi Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana Application Form
Delhi Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana Application Form

यहाँ हमने आपको दिल्ली सीएम तीर्थ यात्रा योजना (Delhi CM Tirth Yatra Yojna 2023) 7 नए देवस्थान सूची के बारे में पूरी जानकारी प्रदान कर दी है। अगर आपको यह जानकारी पसंद आयी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। अगर आपको इस पोस्ट से सम्बंधित कोई प्रश्न पूछना है तो नीचे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं।

दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गयी सभी योजनाओं की जानकारी 2023

Tags related to this article
Categories related to this article
Delhi Govt Scheme, Online Application Form, Sarkari Yojana 2022

2 thoughts on “[रजिस्ट्रेशन] मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, Tirth Yatra Yojana, 7 नए देवस्थान सूची”

Leave a Comment

Your email address will not be published.

Scroll to Top