Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana Online Form | बिहार राज्य फसल सहायता बीमा ऑनलाइन आवेदन | Crop Insurance Scheme in Bihar | फसल सहायता योजना हेतु आवेदन फॉर्म और ग्राम-पंचायत सूची
स्थायी (खड़ी) फसल क्षतिग्रस्त होने पर बिहार सरकार ने किसानों के लिए एक नई “राज्य फसल सहायता योजना (State Crop Assistance Scheme)” शुरू की है। इस फसल सहायता/ बीमा योजना के तहत, सरकार प्रतिकूल मौसम के कारण फसलों के ख़राब होने के मामले में किसानों को राहत प्रदान करेगी। राज्य सरकार थ्रेसहोल्ड उपज दर के आधार पर 7,500 रुपये से 10,000 रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजे की राशि प्रदान करेगी। बिहार सरकार वित्त वर्ष 2023-22 के खरीफ सीजन से इस योजना को लागू करने जा रही है। बिहार, देश में अपनी खुद की फसल बीमा योजना शुरू करने वाला पहला राज्य बन गया है। इससे पहले, सभी किसान फसल के नुकसान के मामले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) पर ही निर्भर रहते थे।
Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2023
मुख्यमंत्री नीतीश कुमारने यह निर्णय हाल ही (6 जून) में हुए कैबिनेट की बैठक में यहाँ सुनिश्चित करने के लिए लिया है कि फसल के नुकसान के मामले में कोई भी किसान लाभ से वंचित नहीं रहे। इस कैबिनेट की बैठक में, राज्य सरकार ने कुल मिलाकर 39 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है, जिसमें किसानों और अर्द्ध सैनिकों के लिए अहम फैसला लिया गया है। फैसले के मुताबिक अर्द्ध सैनिकों के शहीद होने पर उनके परिवार को मदद के रूप में 11 लाख रुपये दिये जाएंगे। वहीं, किसानों के लिए अहम फैसला यह लिया गया है, जिसके तहत बिहार राज्य में फसल सहायता योजना लागू की गई। प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान हुए फसल की भरपाई Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana (BRFSY 2023) के तहत होगी। इसके साथ ही इस योजना के अंतर्गत किसानों को अगली फसल के लिए प्रोत्साहित भी किया जाएगा।
बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2023 क्या है?
- वास्तविक उपज थ्रेसहोल्ड उपज दर से 20% से कम हो तो: – यदि स्थायी फसल 20% से कम छतिग्रस्त हो तो राज्य सरकार, किसानों को 2 हेक्टेयर (7,500 रुपये प्रति हेक्टेयर) के लिए अधिकतम 15,000 तक मुआवजे का भुगतान करेगी।
- वास्तविक उपज थ्रेसहोल्ड उपज दर से 20% से अधिक हो तो: – यदि स्थायी फसल 20% से अधिक छतिग्रस्त हो तो बिहार सरकार, किसानों को 2 हेक्टेयर (10,000 रुपये प्रति हेक्टेयर) के लिए अधिकतम 20,000 तक सहायता का भुगतान करेगी।
- राज्य के सभी किसान फसल सहायता योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए योग्य हैं, और फसल बीमा योजना के तहत 10,000 रुपये प्रति हेक्टेयर प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन/ रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana – BRFSY में उन किसानों पर कोई प्रतिबंध नहीं है जिन्होंने पहले ही राष्ट्रीयकृत बैंकों, सहकारी बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों से लोन लिया हुआ है।
Overview of Bihar Fasal Bima Yojana 2023
योजना का नाम | बिहार राज्य फसल सहायता योजना |
सम्बंधित विभाग | सहकारिता विभाग |
नवीनतम वर्ष | 2023-2023 |
आवेदन की आरंभ तिथि | आरंभ है |
पंजीकरण की अंतिम तिथि | कोई नहीं |
उद्देश्य | फसलों में हुआ नुकसान से बचाने के लिए किसानों की सहायता करना |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
सहायता राशि | 7500 से 10,000 रुपये |
हेल्पलाइन नंबर | 1800-345-6290 (टोल-फ्री) |
आधिकारिक वेबसाइट | http://rcdonline.bih.nic.in |
लेख श्रेणी | राज्य सरकार की योजना |
Eligibility Criteria for Bihar Fasal Sahayata Bima Yojana
- इस योजना का लाभ केवल बिहार राज्य के मूल व स्थायी किसानों को ही दिया जायेगा।
- Fasal Sahayata Yojna का पात्र केवल बिहार के किसान ही होंगे।
- योजना का लाभ केवल तभी मिलेगा जब फसल का नुक्सान किसी प्राकृतिक कारण से हुआ हो।
- फसल सहायता योजना की पात्रता के लिए किसानों को इस योजना में आवेदन करना अनिवार्य है।
Documents Required for Bihar CM Fasal Bima Yojana
- पासपोर्ट-साइज़ फोटो
- आधार कार्ड
- स्थायी निवासी प्रमाण पत्र
- स्व-घोषणा प्रमाण पत्र भूमि पर हक़ का प्रमाण पत्र
- जमीन से सम्बंधित दस्तावेज
- बैंक अकाउंट पासबुक
- NOC सर्टिफिकेट (बैंक से)
Download Self-Declaration Certificate PDF under BFSY
रैयत कृषक स्व-घोषणा प्रमाण पत्र | CLICK HERE |
गैर-रैयत कृषक स्व-घोषणा प्रमाण पत्र | CLICK HERE |
नोट – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में केंद्र और राज्य को 49 प्रतिशत प्रीमियम राशि का वहन करना पड़ता था, जबकि किसान को प्रीमियम राशि का 2% भुगतान करना पड़ता था। आज तक राज्य सरकार ने 2016 में प्रीमियम राशि के रूप में 491 करोड़ रुपये का भुगतान किया जबकि किसानों को बीमा कंपनियों से केवल 225 करोड़ रुपये तक ही मिले है। इस समस्या को देखते हुए ही बिहार सरकार ने अपनी खुद की Fasal Bima Sahayata Yojana शुरू की है, जोकि एक बहुत ही अच्छी पहल है। इससे किसानो को सीधे तौर में ही फायदा मिलेगा।
बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन फॉर्म
Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana Online Application Form – यदि आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहतें हैं, तो आपको कुछ आसान से स्टेप फॉलो करने होंगे, जो निम्न प्रकार से हैं:
- सबसे पहले आपको को-ऑपरेटिव विभाग, बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। या फिर आप ऑफिसियल वेबसाइट में जाने के लिए सीधे नीचे लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
- यहां क्लिक करते ही आप इसके होम पेज पर पहुंच जायेंगे। जहां आपको “बिहार राज्य फसल सहायता योजना में आवेदन / निबंधन और धान अधिसूचना के लिए निबंधन के लिए यहां क्लिक करें” पर क्लिक करें।

- इस पर क्लिक करने के बाद, आप “कृषि विभाग में किसान निबंधन के लिए यहाँ क्लिक करें” पर क्लिक करें।
- इसके के पश्चात, आपको यहां पूछा जायेगा के आपके पास वैलिड आधार कार्ड संख्या है या नहीं। इसमे आपको “हाँ” के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद, आपसे पूछा जायेगा के क्या आपके आधार पर दिया गया मोबाइल नंबर उपलब्द है या नहीं? आपको यहाँ “Yes” पर क्लिक करना है।
- अब आधार नंबर भरने के बाद BRFSY पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा। जिसके बाद, किसान यहां पर अपनी पूरी जानकारी जैसे की बैंक डीटेल और आधार डीटेल भर सकते हैं।
- अंत में पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपको Submit बटन पर क्लिक करना होगा।
- पंजीकरण होने के बाद, वेबसाइट में आप Login करके योजना का फॉर्म भरकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
फसल सहायता योजना बिहार के तहत पात्र ग्राम पंचायत की सूची देखें
यदि आप Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2023 के अंतर्गत पात्र ग्राम पंचायत की सूची देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आप बिहार राज्य फसल सहायता योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- यहां होम पेज पर आपको “योग्य ग्राम पंचायतों की सूची” पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
- यहां आपको साल, जिले का नाम तथा ब्लॉक के नाम का चयन करना होगा।
- सभी चयन करने के बाद आपको View पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद, सभी पात्र ग्राम पंचायत की सूची खुल जाएगी।
फसल निबंधन की अंतिम तिथि (Last Date to Apply)
फसल का नाम | निबंधन की अंतिम तिथि |
गेहूं | 26 फरवरी 2023 |
मक्का | 26 फरवरी 2023 |
चना | 31 जनवरी 2023 |
मसूर | 15 फरवरी 2023 |
अरहर | 28 मार्च 2023 |
ईख | 28 फरवरी 2023 |
प्याज़ | 15 फरवरी 2023 |
आलू | 31 जनवरी 2023 |
राई – सरसो | 31 दिसंबर 2020 |
Bihar Fasal Bima Yojana Helpline Number
यदि आपको बिहार फसल बीमा योजना (BRFSY) के बारे में और अधिक जानकारी चाहिए, तो आप नीचे दिए गए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके पूछ सकते हैं।
- किसान हेल्पलाइन नंबर पर सहकारी विभाग: (0612) 2200-693 / 1800-345-6290
- बिहार राज्य फसल सहायता योजना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट epacs.bih.nic.in/fsy या cooperative.bih.nic.in पर जा सकते हैं।
- कृषि विभाग में किसान निबंधन के लिए यहाँ क्लिक करें
- Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana Registration & Login
जमीन/संपत्ति का ऑनलाइन दाखिल ख़ारिज या म्युटेशन करें
बिहार सरकार द्वारा शुरू की गयी अन्य सरकारी योजनाओं की सूची 2023